Jharkhand Election 2019: चुनाव की चेकिंग में भाजपा का झंडा लगे गाड़ी से 30 लाख पकड़ाए

Jharkhand Assembly Election 2019 डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि चैनुपर थाना के निकट बुधवार को भाजपा का झंडा लगे एक बोलेरो से 29.98 लाख रुपया जब्त किया गया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 07:20 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 07:20 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: चुनाव की चेकिंग में भाजपा का झंडा लगे गाड़ी से 30 लाख पकड़ाए
Jharkhand Election 2019: चुनाव की चेकिंग में भाजपा का झंडा लगे गाड़ी से 30 लाख पकड़ाए

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चैनुपर थाना के निकट बुधवार को भाजपा का झंडा लगे एक बोलेरो से 29.98 लाख रुपया जब्त किया गया। डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव के लेकर चैनपुर थाना के निकट वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक बोलेरो (जेएच03आर 9842) से बैग में रखी उक्त राशि बरामद की गई है। इसे मेदिनीनगर से गढ़वा ले जाया जा रहा था।

वाहन पर चालक समेत दो अन्य लोग सवार थे। इन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इनकी पहचान गढ़वा निवासी शुकुल देव प्रजापति, केदारनाथ प्रजापति व रंका निवासी मुरारी यादव के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी गढ़वा के टंडवा निवासी उपेंद्र प्रजापति की है। डीएसपी संदीप ने बताया कि बरामद रुपये व इसे ले जाए जाने के उद्देश्यों की जांच की जा रही है। जबकि वाहन का परमिट गढ़वा के रंका बौलिया निवासी भाजपा नेता शशिमणि पांडेय के नाम से निर्गत है। इसे सुविधा एप के माध्यम से डीटीओ गढ़वा की अनुशंसा पर गढ़वा सदर के गोपनीय कार्यालय से 17 नवंबर को चुनाव प्रचार-प्रचार के लिए निर्गत किया गया था।

chat bot
आपका साथी