Jharkhand Election 2019: सुभाष यादव कोडरमा, खालीद खलील बरकट्ठा से होंंगे राजद प्रत्याशी

Jharkhand Election 2019 लालू प्रसाद के करीबी सुभाष गत चुनाव में चतरा लोस चुनाव में किस्मत आजमा चुके हैं। राजद पूर्व में पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुका है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 08:53 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:57 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: सुभाष यादव कोडरमा, खालीद खलील बरकट्ठा से होंंगे राजद प्रत्याशी
Jharkhand Election 2019: सुभाष यादव कोडरमा, खालीद खलील बरकट्ठा से होंंगे राजद प्रत्याशी

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election 2019 पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके प्रदेश राजद ने शेष दो जगहों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा मंगलवार को कर दी। चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से गत लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा चुके सुभाष यादव कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी होंगे। इसी तरह, दो दिन पहले झाविमो छोड़ राजद का दामन थामने वाले खालीद खलील को राजद ने बरकट्ठा का प्रत्याशी बनाया है।

बताते चलें कि इन दोनों प्रत्याशियों के अलावा राजद ने हुसैनाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक सत्यानंद भोक्ता को चतरा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को देवघर, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव को गोड्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उतारा है। इससे इतर, विजय कुमार राम छतरपुर विधानसभा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

मंगलवार को मीडिया से मुखातिब प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित विधानसभा क्षेत्र राजद का आधार क्षेत्र है। यहां से राजद ने कई बार परचम लहराया है। उन्होंने दावा किया कि राजद पूरे जोश से चुनाव लड़ेगा और जीतेगा भी। उन्होंने इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नीतियों की जमकर तारीख की। कहा कि झारखंड निर्माण की जब भी कहानी लिखी जाएगी, अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले शिबू सोरेन तथा झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के सूत्रधार लालू यादव की भी चर्चा होगी। जब राज्य बना, उसी समय यह तय हो गया था कि आदिवासियों के हित में आदिवासी बहुल इस राज्य का मुख्यमंत्री भी आदिवासी भी होगा। यह अवधारणा पिछले चुनाव में टूट गई है। इससे इतर इस बार गठबंधन की सरकार बनेगी और उसका नेता आदिवासी होगा।

chat bot
आपका साथी