Jharkhand Assembly Election 2019: अबकी राजद को काफी उम्मीद, सहयोगियों के लिए भी जोर लगा रहे तेजस्वी

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के लिए झामुमो कांग्रेस और राजद का महागठबंधन बना है। इस महागठबंधन में राजद को सात सीटें दी गई हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 08:02 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: अबकी राजद को काफी उम्मीद, सहयोगियों के लिए भी जोर लगा रहे तेजस्वी
Jharkhand Assembly Election 2019: अबकी राजद को काफी उम्मीद, सहयोगियों के लिए भी जोर लगा रहे तेजस्वी

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को खोने के लिए कुछ भी नहीं है। क्योंकि वर्तमान में झारखंड विधानसभा में राजद का कोई भी प्रतिनिधि नहीं है। ऐसे में झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में राजद को पाने के लिए बहुत कुछ है। एक भी सीट मिलती है तो यह राजद के लिए बड़ी बात होगी। हालांकि राजद को इस चुनाव में काफी उम्मीद है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पूरी ताकत लगा रहे हैं। वह न सिर्फ राजद प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं बल्कि सहयोगी दलों की मांग पर भी प्रचार में पसीने बहा रहे हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के लिए झामुमो, कांग्रेस और राजद का महागठबंधन बना है। इस महागठबंधन में राजद को सात सीटें दी गई हैं-देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकट्ठा, छतरपुर और हुसैनाबाद। देवघर को छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव हो गया है। लेकिन, तेजस्वी यादव अब भी प्रचार अभियान में डटे हुए हैं। वह शनिवार को देवघर में राजद प्रत्याशी के लिए जोर लगाएंगे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव शनिवार को धनबाद जिले के तहत निरसा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल के लिए सभा करेंगे।

निरसा विधानसभा क्षेत्र में राजद का अच्छा वोट बैंक हैं। इस वोट को झामुमो के पक्ष में शिफ्ट कराने के लिए राजद नेता तेजस्वी की सभा आयोजित की गई है। बीएसके कॉलेज मैथन में तेजस्वी यादव शनिवार को दस बजे सभा को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी