Jharkhand Assembly Election 2019: राजद के प्रत्‍याशियों की सूची जारी, सुभाष यादव कोडरमा से लड़ेंगे चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2019. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। महागठबंधन के तहत राजद को सात सीटें मिली हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 04:13 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 04:13 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: राजद के प्रत्‍याशियों की सूची जारी, सुभाष यादव कोडरमा से लड़ेंगे चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019: राजद के प्रत्‍याशियों की सूची जारी, सुभाष यादव कोडरमा से लड़ेंगे चुनाव

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इसकी घोषणा की। मंगलवार को जारी सूची के अनुसार सुभाष यादव कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय जनता दल ने सात विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। संजय कुमार सिंह यादव काे हुसैनाबाद से टिकट दिया गया है। चतरा से सत्‍यानंद भोक्‍ता, छतरपुर से विजय कुमार राम, बरकट्ठा से खालीद खलील, देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है। बता दें कि महागठबंधन के तहत राजद को सात सीटें मिली हैं।

chat bot
आपका साथी