Rahul Gandhi Rally in Jharkhand: राहुल का रघुवर पर निशाना, पूरे देश में आपसे भ्रष्‍ट कोई नहीं Jharkhand Election 2019

Rahul Gandhi Rally in Jharkhand राहुल गांधी बड़कागांव खिजरी कांके रांची हटिया के विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 07:41 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 03:21 PM (IST)
Rahul Gandhi Rally in Jharkhand: राहुल का रघुवर पर निशाना, पूरे देश में आपसे भ्रष्‍ट कोई नहीं Jharkhand Election 2019
Rahul Gandhi Rally in Jharkhand: राहुल का रघुवर पर निशाना, पूरे देश में आपसे भ्रष्‍ट कोई नहीं Jharkhand Election 2019

रांची, जेएनएन। Rahul Gandhi Rally in Jharkhand झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने कहा कि गब्‍बर सिंह टैक्‍स से अदानी-अंबानी को फायदा हुआ। जहां देखो वहां मोदी का चेहरा दिखता है। मोदी के चेहरे को टीवी पर डालने के लिए अडानी और अंबानी को वो आपकी जमीन देते हैं, इसके बदले वे नरेंद्र मोदी का चेहरा टीवी पर डालते हैं। कभी आपने किसान-मजदूर से मोदी को गले लगते किसी  ने नहीं देखा। लेकिन वे अंबानी से गले मिलते बराबर दिखते हैं। सिर्फ 15 लोगों के लिए सरकार चला रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ में जैसे धान के 2500 रुपये मिल रहे हैं, वैसे ही झारखंड के किसानों को भी धान का उचित मूल्‍य मिलेगा। दो लाख तक का कर्ज माफ करेंगे। जिसकी जमीन छिनी गई है, उनको मुआवजा के साथ ही जमीन वापस दिलाएंगे।

राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को भ्रष्‍ट बताते हुए कहा कि पूरे हिंदुस्‍तान में इनसे भ्रष्‍ट कोई आदमी नहीं है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में गरीबों से जबरन जमीन छिन ली गई। यह कहीं से भी जायज नहीं है। राहुल गांधी यहां दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वे सेवा विमान से नई दिल्ली से रांची पहुंचे। उसके बाद वे हेलीकॉप्टर से बड़कागांव रवाना हुए। बड़कागांव में उन्‍होंने रामगढ़ विस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी, बड़कागांव विस सीट से प्रत्याशी अंबा प्रसाद और हजारीबाग विस सीट से प्रत्याशी आरसी मेहता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

Rahul Gandhi Rally in Jharkhand LIVE

2:10 PM : कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने हजारीबाग के बड़कागांव में अपनी जनसभा में कहा कि आप गठबंधन को समर्थन दीजिए। किसानों का कर्ज माफ होगा, 27 फीसद आरक्षण लागू करूंगा, यही वादा करता हूं। जो सरकारी कर्मी हैं, जिनका पेंशन छिना गया है। आंगनबाड़ी बहनों की भी हम पूरी मदद करेंगे। जय हिंद।

2:05 PM : राहुल गांधी ने कहा कि टीवी पर आपका कंट्रोल है, आप जितनी मर्जी उतनी बार चेहरा दिखाओ। देश को उद्योगपतियों की जरूरत है। लेकिन उनका साढ़े तीन लाख करोड़ माफ हो सकता है, तो गरीबों का कर्ज क्‍यों माफ नहीं हो सकता। हमें दो हिंदुस्‍तान नहीं चाहिए। कभी आपने सुना कि जिन छह किसानों को जमीन छिनने पर गोली मारी गई , उस तरह किसी उद्योगपत‍ि को कभी गोली मारी गई क्‍या।

2:00 PM : राहुल ने कहा कि पूरे देश में नफरत का माहौल है। बीजेपी के लोग लोगों को दबाते हैं, मारते हैं। यह दिख रहा है कि नफरत जितनी फैलेगी, उतनी बेरोजगारी बढ़ेगी। भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को इन्‍होंने गड्ढे में धकेल दिया है। आज दुनिया कहती है कि हिंदुस्‍तान दुष्‍कर्म का कैपिटल बन गया है। महिला के बलात्‍कार पर नरेंद्र मोदी ने एक शब्‍द नहीं कहा। लड़की का एक्‍सीडेंट करा दिया, मोदी ने एक शब्‍द नहीं कहा। मोदी दिनभर कहते हैं कि मैं महिलाओं की रक्षा कर रहा हूं, कैसी रक्षा कर रहे हैं आप। यह है इनकी सच्‍चाई।

1:55 PM : राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि एक के बाद एक फैक्‍ट्री बंद हो रही है। बेरोजगार युवा एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश भागता रहता है, लेकिन उसे रोजगार नहीं मिलता। लोकसभा में हमने न्‍याय योजना का वादा किया था, लेकिन मोदी जी चुनाव जीत गए हम इसे ला नहीं पाए। झारखंड गरीब नहीं है, यहां के लाेग गरीब नहीं हैं। जो सरकार यहां बनेगी वह आपके धन जल-जंगल-जमीन आपको वापस कर देंगे।

12:00 PM : जल्द ही कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी बड़कागांव पहुंचने वाल है। यहां राहुल गांधी भाजपा सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ जनसभा को संबोधित करेंगे। चारों तरफ पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। वहीं भीड़ राहुल गांधी के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। 

11: 00 AM : राहुल गांधी की होने वाली सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सभा स्थल पहुंच रहे है। हर तरफ उनके नाम के नारे लग रहे है। महिलाओं की भी भीड़ जुट रही है। सब राहुल गांधी के पहुंचने का इतजार कर रहे है। 

10:30 AM : स्टार प्रचारक राहुल गांधी झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत चुनाव प्रचार के लिए दूसरी बार झारखंड आ रहे है। जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। वहीं जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इतंजाम भी किए गए है।

10:20 AM : कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी रांची के मेसरा में रैली कर रहे हैं। यहां दोपहर 1:30 बजे वे खिजरी, कांके, रांची, हटिया के विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में होने वाली जनसभा में भाग लेंगे। दोपहर तीन बजे उनका दिल्ली वापस लौटने का कार्यक्रम है। 

झारखंड मांगे फिर से, राहुल गांधी दिल से;

कल 09 दिसंबर 2019 को श्री राहुल गांधी जी के झारखंड विधानसभा चुनावी दौरा के क्रम में दो विधानसभा क्षेत्र में जनसभा है।

बड़कागांव- 12:15 बजे

BIT मेसरा, राँची- 02:00 बजे pic.twitter.com/uADTLgTKNp— Jharkhand Congress (@INCJharkhand) December 8, 2019

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी