Jharkhand Assembly Election 2019: गोमिया और बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा, 112 बूथों तक हेलीकॉप्टर पर चढ़ पहुंचे

चुनाव के दौरान गोमिया विधानसभा के 63 और बेरमो विधानसभा के 131 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग होगी। गोमिया के 15 तथा बेरमो के 22 मतदान केन्द्रों को मॉडल बूथ बनाया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 03:49 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 03:49 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: गोमिया और बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा, 112 बूथों तक हेलीकॉप्टर पर चढ़ पहुंचे
Jharkhand Assembly Election 2019: गोमिया और बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा, 112 बूथों तक हेलीकॉप्टर पर चढ़ पहुंचे

बोकारो, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के तीसरे चरण में गुरुवार 12 दिसंबर को बोकारो जिले के गोमिया और बेरमो विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। गुरुवार को मतदान के लिए बुधवार को मतदान कर्मियों को सेक्टर तीन स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना कर दिया गया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 697 मतदान केन्द्रों के लिए 3068 मतदान कर्मियों को काम पर लगाया गया है। इसी प्रकार सुरक्षा को लेकर लगभग तीन हजार केन्द्रीय बल तथा इतने ही जिला पुलिस बल व जैप के जवानों की तैनाती अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर की गई है। सभी मतदान कर्मी आज कलस्टर पर रहेगे।

गोमिया में 33 तथा बेरमो में 21  कलस्टर की स्थापना की गई है। सुरक्षा कारणों से गोमिया व बेरमो विधानसभा के 12 कलस्टर के मतदान कर्मियों को वायु सेना के हेलीकाप्टर से भेजा गया। प्रशासन द्वारा जिले में 112 मतदान केन्द्र ऐसे बनाए गए हैं जहां इवीएम को दूसरे दिन 13 दिसंबर को लाया जाएगा। मतदान कर्मियों को रवाना करने से पहले उपायुक्त मुकेश कुमार व एसपी पी मुरूगन ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। कहा कि सभी आयोग की गाइड लाइन का पालन करें। किसी भी स्थिति में नियम के विरूद्ध कार्य न करें। शांतिपूर्ण व स्वच्छ मतदान कराना हमारा लक्ष्य है। यह तब सफल होगा जब सभी मिलकर काम करें।

214 मतदान केन्द्रों की होगी वेबकास्टिंग : चुनाव के दौरान गोमिया विधानसभा के 63 और बेरमो विधानसभा के 131 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग होगी। वहीं गोमिया के 15 तथा बेरमो के 22 मतदान केन्द्र को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में स्थापित किया गया है। आदर्श मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम रहेगा। वर्तमान चुनाव में टोकन सिस्टम लागू किया गया है। टोकन लेने के उपरांत आप लाइन के बजाय अलग रहकर अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं।

मतदाता की संख्या

पुरूष--महिला--अन्य--सेवा मतदाता--कुल

गोमिया--144924-130024--00--191--274948

बेरमो--163666-147440--01--283--311107

विधानसभा क्षेत्र - मतदान केन्द्र-मतदान भवन

गोमिया-- 341--207

बेरमो--356--216 गोमिया विधानसभा से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

1. अजय रंजन - बहुजन समाज पार्टी

2. गौतम तिवारी- झारखंड विकास मोर्चा

3. बबीता देवी - झारखंड मुक्ति मोर्चा

4. लक्ष्मण नायक - भारतीय जनता पार्टी

5. लंबोदर महतो - आजसू

6. अशरफ हुसैन - इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

7. जगदीश महतो - जनता दल यूनाइटेड ए

8. देवी स्वर मांझी - झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान

9. पंकज पांडे - लोक जनशक्ति पार्टी

10. मनोज कुमार महतो - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया

11. गुलाम रब्बानी -निर्दलीय

12. दिनेश्वर मुंडा - -निर्दलीय

13. निखिल सोरेन --निर्दलीय

14. माधव लाल सिंह -निर्दलीय

15. हरी साव - निर्दलीय बेरमो विधानसभा में 20 प्रत्याशी

1. आफताब आलम - भाकपा

2. काशीनाथ सिंह - आजसू

3. योगेश्वर महतो बाटुल -भाजपा

4. राजेन्द्र प्रसाद सिंह -- कांग्रेस

5. राम किंकर पाण्डेय --झाविमो

6. समीर कुमार दास - बसपा

7. उमेश रवानी - लोजपा

8. कलेश्वर रविदास-आरपीआई

9. चंदन कुमार - पीपुल पार्टी आफ इंडिया

10. टेको महतो - आमरा बंगाली

11. बैजनाथ गोराई - शिवसेना

12. सलीमुद्दीन अंसारी - झामुमो उलगुलान

13. सबीता देवी - झारखंड पार्टी सेक्यूलर

14. आलम अंसारी - निर्दलीय

15. कैलाश चंद्र महतो - - निर्दलीय

16. खिरोधर किस्कू - - निर्दलीय

17. गंगाधर प्रजापति - निर्दलीय

18. नीतू सिंह - निर्दलीय

19. रामलखन लायक - निर्दलीय

20. सुबोध महतो - निर्दलीय

chat bot
आपका साथी