Jharkhand Assembly Election 2019: जिधर देखो उधर बंट रहे पट्टे

Jharkhand Assembly Election 2019 चुनाव में पट्टे खूब बंटे और बंट रहे हैं। जिधर देखिए गले में पट्टा। बड़े काम की चीज है ये पट्टा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 01:06 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 01:14 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: जिधर देखो उधर बंट रहे पट्टे
Jharkhand Assembly Election 2019: जिधर देखो उधर बंट रहे पट्टे

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 आजकल एक पार्टी खूब पट्टे बांट रही है। यह तो पार्टी की निशानी है। इसे बांटने से भला कौन रोक सकता? चुनाव आयोग भी नहीं। लेकिन इसके पीछे तो राज कुछ और है। सच तो यह है कि पार्टी का पट्टा लोगों को खूब भा रहा है। ठंड में तो वह बड़े काम की चीज साबित हो रही है। सो, चुनाव में पट्टे खूब बंटे और बंट रहे हैं। जिधर देखिए गले में पट्टा। क्या रिक्शा वाला, क्या मजदूर और किसान? ठंड से बचना है तो लटकाए हुए है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर डंडा चलानेवाले आयोग का भी ध्यान इस ओर नहीं गया। यह पट्टा ही है या कुछ और...?

chat bot
आपका साथी