Jharkhand Election 2019: मोदी-शाह, योगी-सनी देओल की चुनाव में भारी डिमांड, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

Jharkhand Assembly Election 2019 पहले दो चरणों के लिए आधा दर्जन जनसभा कर चुके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीसरे और चौथे चरण के लिए भी ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 10:50 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: मोदी-शाह, योगी-सनी देओल की चुनाव में भारी डिमांड, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Jharkhand Election 2019: मोदी-शाह, योगी-सनी देओल की चुनाव में भारी डिमांड, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

खास बातें

डबल इंजन लगा रहा डबल जोर, अगले चरण के लिए होंगी शीर्ष नेताओं की ताबड़तोड़ जनसभाएं  आज आएंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व स्मृति ईरानी कल प्रधानमंत्री की बरही व बोकारो में जनसभा आदित्यनाथ व सनी देओल की दूसरी पंक्ति में सबसे ज्यादा डिमांड 

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड में डबल इंजन की सरकार की पुन: सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। केंद्र सरकार अपने शक्तिशाली इंजन के रसद-पानी के साथ राज्य सरकार के इंजन को पूरी ताकत प्रदान कर रही है। झारखंड में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फोर्स उतार दी है। जनसभा के साथ-साथ संगठन और मीडिया तक की कमान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संभाल रखी है।

झारखंड में प्रधानमंत्री की पहले दो चरणों के चुनाव के लिए चार जनसभाएं हो चुकी हैं। नौ दिसंबर को वे फिर आ रहे हैं। उनकी जनसभा बरही और बोकारो में प्रस्तावित है। पहले दो चरणों के लिए आधा दर्जन जनसभा कर चुके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीसरे और चौथे चरण के लिए भी ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे। रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व राजनाथ सिंह पहुंच रहे हैं। दोनों की तीन-तीन सभाएं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं।

पहले दो चरणों के लिए राजनाथ सिंह पांच और स्मृति ईरानी चार जनसभा कर चुकी हैं। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा के साथ-साथ अमित शाह की तर्ज पर बूथ मैनेजमेंट की भी जिम्मेदारी झारखंड में निभा रहे हैं। नड्डा झारखंड में पूरा समय दे रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सांसद मनोज तिवारी भी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ सनी देओल की मांग भी जोरों पर है।

मीडिया के मोर्चे पर भी महारथी

भाजपा ने मीडिया के मोर्चे पर भी अपने महारथियों को झोंक दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पहले चरण में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी शुरुआत की थी। इस कड़ी में अब तक राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी, शाहनवाज हुसैन, संबित पात्रा, राजीव प्रताप रूडी मीडिया से मुखातिब हो चुके हैं। रविवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मीडिया के साथ अपने विचार साझा करेंगे।

chat bot
आपका साथी