PM Modi बोले, अब नहीं चलेगी पिछले दरवाजे वाली सरकार, जनादेश को ठुकराने वाले कर्नाटक से सीखें Jharkhand Election 2019

PM Modi Rally in Jharkhand प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के बरही में कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने चोरी की सरकार की सजा दी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 07:33 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 11:57 PM (IST)
PM Modi बोले, अब नहीं चलेगी पिछले दरवाजे वाली सरकार, जनादेश को ठुकराने वाले कर्नाटक से सीखें Jharkhand Election 2019
PM Modi बोले, अब नहीं चलेगी पिछले दरवाजे वाली सरकार, जनादेश को ठुकराने वाले कर्नाटक से सीखें Jharkhand Election 2019

रांची, जेएनएन। PM Modi Rally in Jharkhand प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने गद्दारों को बड़ी सजा दी है। उन्‍होंने चोरी-छिपे पिछले दरवाजे से सरकार बनाने वालों को सबक सिखाया है। झारखंड के बरही और बोकारो में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन का कभी पालन नहीं करती। ये भ्रष्‍टाचार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झारखंड की जनता अपने भविष्‍य के लिए कर्नाटक के परिणामों को याद रखे। उठापटक की राजनीति करने वालों के लिए यह संदेश है कि यहां भी कांग्रेस और उसके सहयोगियों के एक-एक उम्‍मीदवार को हराइए। मैं एक बार फिर कर्नाटक की जनता को तहे दिल से बधाई देता हूं। देश में अब पिछले दरवाजे वाली सरकार नहीं चलेगी। जनादेश को ठुकराने वाले राजनीतिक दल कर्नाटक के नतीजे से सीख लें।

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड पहुंचे हैं। उन्‍होंने बरही के रसोइधमना मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के साथ यहां भाजपा के उत्‍साही कार्यकर्ता बड़ी तादाद में मौजूद रहे। यहां बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी मोदी को सुनने पहुंची। युवाओं की टोली ने लगातार मोदी-मोदी के नारे लगाए। पीएम मोदी ने अपनी दूसरी सभा बोकारो में संबोधित की। प्रधानमंत्री का यह झारखंड में तीसरा चुनावी दौरा है। इससे पूर्व पहले चरण में उन्होंने पलामू और गुमला तथा दूसरे चरण में खूंटी व जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा की थी। प्रधानमंत्री का अगला दौरा 12 दिसंबर को प्रस्तावित है।

PM Modi Rally in Jharkhand

बोकारो मे बोले पीएम, कांग्रेस सुधरने वाली नहीं, अब लूट-झूठ की सरकार नहीं चलेगी

3:20 PM : पीएम मोदी बाेले, नक्सली हिंसा से झारखंड अब पूरी तरह मुक्ति की और बढ़ चला है। 2014 से पहले जहां गिने-चुने नक्सली आत्मसमर्पण करते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। दशकों तक कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने यहां नक्सलवाद को और राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा दिया है, उसके कारण यहां इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बन पाया। भाजपा सरकार झारखंड में एयर और वाटर कनेक्टिविटी पर भी पूरा ध्‍यान दे रही है। बनारस से हल्दिया के बीच बन रहे देश के पहले इनलैंड वाटरवे का बहुत बड़ा लाभ झारखंड के उद्योग और व्यापार को हो रहा है।

3:15 PM : पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम और वामपंथियों का गठबंधन रोजगार निर्माण के खिलाफ है। कांग्रेस और उसके साथी वसूली का, गुंडागर्दी का, नक्सलवाद व हिंसा का उद्योग चलाते हैं। इन्हीं काम में उनकी मास्टरी है। सरकार द्वारा मुद्रा योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। इनमें लगभीग 10 लाख करोड़ रुपये स्वरोजगार में लगे हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ समय में ही छोटे उद्योगों को सरकारी बैंकों से 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण मिल चुका है। इससे इन उद्योगों में नए रोजगार का निर्माण तय है।

3:10 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने पांच साल के शासन में अपनी स्थिर सरकार में भाजपा ने भ्रष्टाचार बढ़ाने वाले नेटवर्क को तोड़ने का काम किया है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर बन रहे हैं, उनके लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। बहनों के लिए तो भाजपा की झारखंड सरकार ने बहुत बड़ी राहत दी है। यहां सिर्फ 1 रुपये में बहनों के नाम पर जमीन और मकानों की रजिस्ट्री हो जाती है।

3:05 PM : पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पहली बार डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का गठन किया। आज झारखंड को इसके तहत करीब 5 हज़ार करोड़ रुपये मिले हैं। इस राशि से भाजपा की सरकार यहां पर पानी की पाइपलाइन बिछा रही है। स्कूल और अस्पताल बना रही है। दूसरी सुविधाओं का निर्माण कर रही है। झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों ने देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन इस राज्‍य से जो संपदा निकलती थी, उसका उपयोग यहां के भी विकास पर हो, इसकी सुध कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने कभी नहीं ली।

2:55 PM : पीएम ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गजों को जनता ने धूल चटा दी है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा लिए प्रचंड जीत सुनिश्चित की है। कर्नाटक उपचुनाव में कई सीटें ऐसी थीं, जहां भाजपा आजादी के बाद कभी चुनाव नहीं जीती थी। वहां हमारी उपस्थिति बहुत कम थी। वहां भी जनता ने विजय ध्वज भाजपा के हाथ में दे दिया। कांग्रेस सुधरने वाली नहीं है। भाजपा की सरकार आने के बाद झारखंड में सिंचाई परियोजना में तेजी आ रही है। जेएमएम के सहयोग से चलने वाली सरकार की प्राथमिकता क्‍या थी। यह जानकर आपको गुस्‍सा आएगा। उनकी प्राथमिकता थी कि बड़े-बड़े आलिशान भवन बनाना।

2:45 PM : पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में विधानसभा का उपचुनाव बहुत कुछ संदेश दे रहा है। इससे 3 संदेश गया है। कर्नाटक का संदेश है कि जनता स्थिर और स्थायी सरकार चाहती है। देश में स्थिर सरकार के लिए जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ भाजपा पर है। जनता बदला चुकाती है तो सूपड़ा साफ कर देती है। कर्नाटक में 15 सीटों में से 12 सीट भाजपा के पास आने का अनुमान है।

2:35 PM : पीएम मोदी ने कहा कि यहां विशाल जनसागर मौजूद है। उन्‍होंने कहा कि रजरप्‍पा मंदिर, भद्रकाली मंदिर जो हमारी आस्‍था को समृद्ध करती है। कहा कि 19-20 साल की उम्र बहुत महत्‍वपूर्ण होती है। झारखंड भी 19 साल का हो गया है। यह चुनाव आने वाले पांच वर्ष में, जब झारखंड 25 साल को होगा। उन्‍होंने पूछा कि उस समय आप झारखंड को कहां देखना चाहते हैं। कहा कि पहले दो चरणों में जनता ने भव्य विजय की मजबूत नींव रखी है। भीड़ देखकर बोले- यह हवा के रुख का संदेश है।

2:25 PM : बोकारो में मंच पर पहुंचे पीएम मोदी। चारों ओर मोदी-मोदी की गूंज है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मोदी बोकारो पहुंचे हैं। मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अर्जुन मुंडा का भाषण शुरू होते ही मोदी-मोदी के नारे लगे। अर्जुन मुंडा ने कहा कि फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएं। कहा कि केंद्रीय योजनाओं को पूरा करने के लिए डबल इंजन जरूरी है।

2:10 PM : बोकारो के पुस्‍तकालय मैदान में पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं। यहां प्रधानमंत्री को सुनने के लिए भारी भीड़ पहुंची है। मंच पर ओम प्रकाश माथुर, अर्जुन मुंडा, राम विचार नेताम, लक्ष्मण गिलुआ, पीएन सिंह, विरंची नारायण, योगेंद्र महतो बाटुल, मंत्री अमर बाउरी, धनबाद मेयर शेखर अग्रवाल आदि मौजूद हैं। इधर, पीएन सिंह बोले- भ्रष्टाचार बंद हुआ। हम लोग भारत माता की जय करनेवाले हैं, दूसरी ओर वो हैं जो भारत माता नहीं बोल पाते। विरंची नारायण ने कहा कि बोकारो की जनता का कर्ज 7 जन्म में नहीं चुका सकता। अमर बाउरी बोले- कुछ लोग उपमुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। शेखर अग्रवाल ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने पहले भी लूटा है। फिर बेईमानी कर रहे हैं। कुछ देर में यहां प्रधानमंत्री आएंगे। पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय बोले कि झारखंड में भय का माहौल खत्म हुआ। रात में भी गाड़ियां चलनी शुरू हुई। कोई ऐसा परिवार नहीं जिसके पास केंद्रीय योजना का लाभ नहीं पहुंच हो।

बरही में पीएम मोदी बोले, कर्नाटक ने सिखा दिया गद्दारों को सबक- अब झारखंड की बारी

1:15 PM : पीएम ने झारखंड पुकारा भाजपा दोबारा के नारे लगवाकर अपना संबोधन समाप्‍त किया। उन्‍होंने भारत माता की जयकारे लगाकर सभा में मौजूद लोगों से कहा कि यहां झूमरी तिलैया भी है, बरकट्ठा भी है। जंगल भी है, झरने भी हैं। हम झारखंड को पर्यटन के मानचित्र पर स्‍थापित करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। बस आप सब एक बार हाथ उठाकर संकल्‍प लें कि कमल के फूल पर बटन दबाकर एक बार फिर झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएंगे। मतदान के दिन भारी संख्‍या में लोगों को घरों से निकालें और उनसे बीजेपी को वोट देने का आह्वान करें।

1:13 PM : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना से लेकर रांची तक हम रेल नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। फ्रेट कोरिडोर पर भी हम तेजी से काम कर रहे हैं। कांग्रेस और उसके साथी यह सपने में भी नहीं कर सकते। पूरे देश में कमल के फूल में आपने जो ताकत दी है, उससे हम आपको समृद्ध बनाने में जुटे हैं। अब तक 10 लाख गरीबों को पीएम आवास उपलब्‍ध करा दिए गए हैं। जिनको अभी घर नहीं मिले हैं, वे मेरे शब्‍द याद रखें आजादी के 75 साल पूरे होने पर उन्‍हें भी पक्‍का घर मिल जाएगा। हम किसी को अधर में नहीं छोड़ेंगे। भाजपा जो संकल्‍प लेती है, उसे पूरा करने के लिए जी-जान लगा देती है। दिल्‍ली और रांची में एक सोच की सरकार होने से हम विकास योजनाएं आपके घर तक आसानी से पहुंचा पाते हैं।

1:10 PM : पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में अब तक की सरकारों ने हमेशा इसे चारागाह समझा है। जो पैसा दिल्‍ली से आता था, उसे भी गरीबों तक नहीं पहुंचने देते थे। हमने आकांक्षी जिलों की चिंता करते हुए यहां के लोगों में विकास की ललक पैदा की। साथियों हमने इन जिलों में बेहतरीन अफसर तैनात किए। आपकी छोटी-छोटी दिक्‍कतों की चिंता हम कर रहे हैं। बिजली, स्‍वास्‍‍थ्‍य, शौचालय से लेकर गर्भवती महिलाओं तक की फिक्र हमें है। मैं यहां के मुलाजिमों को बधाई देता हूं।

1:07 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद तक झारखंड में सिर्फ 19 हजार पट्टे आदिवासियों को मिले थे। हमने पांच साल में ही 60 हजार पट्टे दिए। चुनाव में कमल पर बटन दबाकर इन विरोधियों को जवाब देना है। कांग्रेस लूट सको, उतना लूटो। खुद लूटो और को भी लूटने दो। अगर मौका नहीं मिला तो लटकाओ की नीति पर काम करती है। यह चुनाव कांग्रेस और उनके सहयोगियों को बताने का समय है कि उनके दिन अब लद गए हैं।

1:05 PM : पीएम मोदी ने कहा कि हमने सामान्‍य वर्ग के गरीबों को भी 10 फीसद आरक्षण का लाभ दिया। भाजपा की सरकार दिल्‍ली में हो या रांची में वो आपकी फिक्र करती है। सामान्‍य लोगों की मुश्किलें कम हो, इसके लिए हम दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन कांग्रेस, झामुमो, राजद का इतिहास विश्‍वासघात और भ्रष्‍टाचार का इतिहास है।

1:00 PM : प्रधानमंत्री ने कहा कि रांची के जय-जयकार के लिए जरूरी है कि आप झारखंड में स्थिर सरकार बनाएं। आप तय करें कि झारखंड को बर्बाद-तबाह नहीं होने देंगे। साथियों ये कांग्रेसी हैं जो रामजन्‍मभूमि विवाद को अपने वोट बैंक पाॅलिटिक्‍स के लिए लंबे समय तक लटकाए रखा। मोदी-मोदी के नारे के बीच पीएम ने कहा कि आपके प्‍यार के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। भाइयों और बहनों आजादी के समय से ही अलग झारखंड की मांग चल रही थी, लेकिन दशकों तक कांग्रेस ने राजनीतिक स्‍वार्थ के चलते इसे लटकाए रखा। झारखंड का जन्‍म तब हुआ जब दिल्‍ली में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व में भाजपा की सरकार बनाई।

12:55 PM : पीएम मोदी ने भीड़ से जुड़ते हुए कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अमेरिका, कनाडा, लंदन, आस्‍ट्रेलिया हर जगह हिंदुस्‍तान का जय-जयकार है, इसका क्‍या कारण है। भीड़ के मोदी-मोदी के जवाब पर कहा कि यह आपका जवाब गलत है, यह आपके कारण होता है। आपने हिंदुस्‍तान में स्थिर और पूर्ण बहुमत की सरकार दी, इसके कारण ही विश्‍व में भारत का सम्‍मान बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में तमाम कयासों को पीछे छोड़ते हुए झारखंड में आपने 14 में से 12 सीटें दी।

12:50 PM : प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन का कभी पालन नहीं करती। ये भ्रष्‍टाचार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झारखंड की जनता अपने भविष्‍य के लिए कर्नाटक के परिणामों को याद रखे। उठापटक की राजनीति करने वालों के लिए यह संदेश है कि यहां भी कांग्रेस और उसके सहयोगियों के एक-एक उम्‍मीदवार को हराइए। मैं एक बार फिर कर्नाटक की जनता को बधाई देता हूं।

12:45 PM : पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस के कारनामे का जवाब जनता  ने कमल के निशान पर बटन दबाकर दे दिया है। कर्नाटक ने कह दिया है कि कांग्रेस अब लोगों से विश्‍वासघात नहीं कर पाएगी। यह पूरे देश के लिए संदेश है कि कोई जनता के पीठ में छुरा घोंपेगा, मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगी। जनता ने जो नई ताकत दी है, उसके लिए जनता-जनार्दन का आभार।

12:42 PM : प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने यहां भाजपा को सरकार नहीं बनाने दिया था। जनता ने जमकर उनको सजा दी है। कर्नाटक में स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्‍वास जताने के लिए मैं कर्नाटक की जनता का आभार व्‍यक्‍त करता हूं। 15 सीटों में कई सीटें ऐसी है कि 70 साल से वहां भाजपा नहीं जीती थी, लेकिन गद्दारों को सजा देने के लिए वहां भी जनता ने कमल खिला दिया। बीजेपी के सामान्‍य कार्यकर्ता भी एक-दो ऐसे सीट पर जीते, जिन्‍होंने कांग्रेस-जेडीएस के दिग्‍गजों को औकात बता दी। यह तब हुआ जब कांग्रेस ने नकारात्‍मक प्रचार किया। इससे उबकर जनता ने सब‍क सिखा दिया। कर्नाटक में जो हुआ वह जनमत की जीत है।

12:40 PM : मोदी-मोदी के नारे बीच पीएम ने कहा कि साउथ में दक्षिण भारत में जहां लोग कहते हैं कि भाजपा कमजोर है, वहां उपचुनाव के परिणाम आ रहे हैं। कर्नाटक में हम उपचुनाव में जीत रहे हैं। जनता के मैनडेट को पिछले दरवाजे से छिनने वालों को कर्नाटक के मतदाताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से पूरी तरह उनके मंसूबे को ध्‍वस्‍त कर दिया है। उपचुनाव के नतीजे से तय हाेने वाला था कि भाजपा की सरकार बचेगी या जाएगी। जिसका जनता ने जवाब दे दिया है।

12:35 PM : पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज जम्‍मू कश्‍मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह लागू हो गया है। कांग्रेस ने अपने छलकपट से हजारीबाग के सपूत बाबू रामनारायण सिंह को बहुत तकलीफें दी। तब उन्‍होंने करीब सत्‍तर साल पहले कहा था कि कांग्रेस दलदल को जन्‍म देने वाली है। जिसे आज हम अपनी आंखों से देख रहे हैं। मैं देख रहा हूं जितने लोग सभा में हैं, उतने अभी चलकर आ रहे हैं। यह जनसागर झारखंड का मिजाज बता रहा है। लोगों के दिल में विकास के प्रति कितना विश्‍वास है, उसका पता चल रहा है। अब तक झारखंड की हर सभा पहले की सभाओं के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आप सबने खड़े होकर जो सम्‍मान दिया, इसके लिए आपका हृदय से आभारी हूं। साथियों देश राजनीतिक स्थिरता को लेकर क्‍या सोच रहा है, भाजपा पर जितना विश्‍वास आप लोगों का है, इसका उदाहरण आज ही देश के सामने आया।

12:30 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। भारत माता की जय। मां छिन्‍न्‍मस्तिका का नमन। सबको जोहार, सबको प्रणाम करता हूं। इस धरती ने स्‍वतंत्रता आंदोलन से लेकर आपात काल तक महान नायकों को करीब से देखा। झारखंड ने देश को बाबू राम नारायण सिंह जैसा सेनानी दिया। एक देश-एक विधान के लिए समर्पित होकर उन्‍होंने काम किया। 

12:25 PM : रघुवर दास ने कहा कि जल-जंगल-जमीन की हमने पूरी चिंता की है। गरीबी को समाप्‍त करने का हमने संकल्‍प लिया है। इसमें एक-एक आदमी ने अपना योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड के विकास के लिए केंद्र का सारा खजाना खोल दिया है। जिस तरह हमने इन पांच साल में जनता की सेवा की है, हमें आगे भी सेवा का मौका दें।

12:20 PM : मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के विकास के लिए बड़ी चिंता की है। यहां पचास लाख रुपए की संपत्ति की रजिस्‍ट्री सिर्फ एक रुपए में होती है। मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में तीन लाख करोड़ रुपए झारखंड के विकास के लिए दिया है। गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। गरीब महिलाओं को सखी मंडल से संबल मिल रहा है।

12:15 PM : रघुवर दास ने सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमने उज्‍जवला के जरिये माताओं और बहनों का जीवन स्‍तर उठाने की पूरी कोशिश की। दूर-दराज के इलाके में बिजली पहुंचाई। आयुष्‍मान भारत योजना से गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है। जिनके पास घर नहीं है, उन्‍हें प्रधानमंत्री आवास दे रहे हैं।

12:10 PM : सीएम रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हजारीबाग की धरती पर स्‍वागत करते हैं। वर्षों से भारत का मुकुट जम्‍मू कश्‍मीर को आजादी दिलाने और अयोध्‍या में राम मंदिर की राह आसान होने के लिए भीड़ से खड़े होकर अभिनंदन करने का आग्रह करता हूं। उत्‍साही कार्यकर्ता जयश्री राम के नारे लगा रहे हैं। भाजपा के नेतृत्‍व ने झारखंड में बेदाग सरकार दी। उग्रवाद आतंक का शासन हमने समाप्‍त किया। विकास की गति को आगे बढ़ाया। पांच साल की डबल इंजन सरकार ने पूरे राज्‍य में सड़कों का जाल बिछाया है।

12:05 PM : झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने मां भद्रकाली का प्रतीक चिह्न देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्‍वागत किया। मौके पर सांसद सुनील सिंह, अन्‍नपूर्णा देवी, जयंत सिन्‍हा, रवींद्र राय ने पीएम मोदी की जोरदार आगवानी की है।

12:00 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरही पहुंच गए हैं। हर तरफ मोदी-मोदी का नारा लग रहा है। पीएम ने उत्‍साही भीड़ का अभिवादन किया। पीएम सभास्‍थल से आगे मंच की ओर बढ़े हैं। उनके साथ मख्‍यमंत्री रघुवर दास के साथ ही प्रदेश भाजपा के कई नेता मौजूद हैं।

11:55 AM : बरही प्रत्याशी मनोज यादव ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार ने एक-एक गांव का कायापलट किया है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे पर मुहर लगाई है। दिल्‍ली से रांची तक प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री ने मिलकर राज्‍य का सर्वांगीण विकास किया है। बड़कागांव के भाजपा प्रत्याशी लोकनाथ महतो ने भी जनसभा को संबोधित किया।

11:50 AM : पीएम की सभा में बोलते हुए मांडू के भाजपा प्रत्याशी जेपी पटेल ने कहा विपक्ष के पास न नेता है ना भविष्य है। जनता भी उनके साथ नहीं है। भाजपा के अलावा कोई झारखंड का विकास नहीं कर सकता। राजधनवार प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा गरीब दलित और शोषित लोगों की पार्टी है। रघुवर सरकार  ने गरीबों की पूरी चिंता की।

11:45 AM : पांच चरणों में कुल 81 सीटों पर हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव में अब तक दो चरणों में33 सीटों पर मतदान संपन्‍न हो गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ाें के मुताबिक पहले और दूसरे राउंड में अब तक 65 फीसद मतदान हुआ है। 12 दिसंबर को तीसरे चरण में वोटिंग होगी। पीएम की सभा में शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री रघुवर दास मंच पर पहुंच गए हैं।

11:40 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर अब एक दिन चुनाव प्रचार बाकी है। ऐसे में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी की हजारीबाग के बरही में रैली के बाद आज ही दूसरे पहर में बोकारो में भी जनसभा होनी है। झारखंड की सत्‍ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही भाजपा अपने समर्थकों से भारी संख्‍या में मतदान का आह्वान कर रही है।

11:20 AM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर हजारीबाग के बरही में भारी तादाद में लोग पहुंचे हैं। यहां मोदी के मुखौटे के साथ ही भाजपा का झंडा लहराते लोग पूरी शिद्दत से पीएम का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया है कि अब से कुछ देर बाद ही पीएम यहां पहुंच रहे हैं। मंच से स्‍थानीय नेताओं का भाषण शुरू हो गया है। भाजपा उम्‍मीदवार अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

11:00 AM : पीएम मोदी अब से कुछ देर बाद बरही के रसोईधमना मैदान पहुंचने वाले हैं। सभा स्‍थल पर प्रदेश के बड़े भाजपा नेता पहुंच गए हैं। उत्‍साही कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को सुनने के लिए अपनी सीट ग्रहण कर चुके हैं। आगे की ओर बड़ी संख्‍या में महिलाओं का हुजूम इकट्ठा हुआ है। जनसभा में जाने वाले लोगों की सुरक्षा जांच के लिए कई जगहों पर जवानों को लगाया गया है।

10:45 AM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरही में होने वाली सभा को लेकर उत्‍साही कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में सभा स्‍थल पर पहुंच रहे हैं। मोदी-मोदी के नारे के साथ महिलाएं भी यहां मौजूद हैं। हर कोई अपने चहेते पीएम को सुनने के लिए उतावला दिख रहा है। इधर मंच पर तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के कई उम्‍मीदवार भी जुट गए हैं।

10:15 AM : पीएम मोदी के झारखंड आगमन पर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन। झारखंड के विकास को नई गति देने के लिए सवा 3 करोड़ जनता की ओर से आपका आभार आपके नेतृत्व में फिर एक बार कमल खिलेगा। भ्रष्टाचार, परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई यूं ही जारी रहेगी।

भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखण्ड पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का हार्दिक अभिनंदन

झारखण्ड के विकास को नई गति देने के लिए सवा 3 करोड़ जनता की ओर से आपका आभार

आपके नेतृत्व में फिर एक बार कमल खिलेगा। भ्रष्टाचार,परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई यूं ही जारी रहेगी#AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/lHYjebaefQ— Raghubar Das (@dasraghubar) December 9, 2019

10:10 AM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरही और बोकारो में जनसभा को लेकर दोनों जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज उत्‍साह से लबरेज दिख रही है। पीएम के झारखंड दौरा को लेकर भाजपा के स्तर से प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का झारखण्ड में विशाल जनसभा को सम्बोधन। दिनांक- 9 दिसम्बर 2019। जनसभा- 1, स्थान- रसोईया धमना, चकुराटांड़, बरही, समय- सुबह 11:35 बजे। जनसभा-2, स्थान- पुस्तकालय मैदान, सेक्टर-5, बोकारो, समय- दोपहर 1:20 बजे। #AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/hJDngZMGkf— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) December 9, 2019

15 को दुमका में प्रधानमंत्री ही होगी सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को दुमका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तिथि तो तय हो चुकी है लेकिन प्रधानमंत्री की चुनावी सभा कहां होगी, यह अभी तय नहीं हो सका है। पीएम के दुमका कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड के शिक्षामंत्री धान सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी, मनीष दुबे, जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने रविवार को हवाई अड्डा का जायजा लिया। अब इस पर विचार विमर्श करने के बाद पार्टी मुख्यालय को सूचित किया जाएगा।  

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी