Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड चुनाव में PM MODI की होंगी पांच सभाएं, 25-26 को पलामू में पहली जनसभा

Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम से कम पांच-छह सभाएं होंगी। ये बढ़ भी सकती है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:59 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:05 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड चुनाव में PM MODI की होंगी पांच सभाएं, 25-26 को पलामू में पहली जनसभा
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड चुनाव में PM MODI की होंगी पांच सभाएं, 25-26 को पलामू में पहली जनसभा

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच सभाएं हाेंगी। भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम से कम पांच-छह सभाएं होंगी। ये आगे बढ़ भी सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व राजनाथ सिंह की जनसभाएं भी होंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर तक हमारी तैयारी है। हालांकि, पीएम की जनसभा कब होगी पार्टी के स्तर से अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि 25 या 26 नवंबर को पलामू में प्रधानमंत्री की पहली जनसभा हो सकती है।

भाजपा ने आजसू को किया दरकिनार

झारखंड में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) गठबंधन टूटने के बाद भाजपा अब एकला चलो की राह पर है। भाजपा खेमे की ओर से शनिवार को न सिर्फ गठबंधन की टूट स्वीकार की गई बल्कि तीन सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर सहयोगी आजसू पर पलटवार भी किया गया। भाजपा ने तीन प्रत्याशियों की जो चौथी सूची जारी की उनमें आजसू कोटे की जुगसलाई और तमाड़ सीट भी शामिल है।

आजसू कोटे के लिए रिक्त जुगसलाई और तमाड़ से दिया टिकट

जुगसलाई से आजसू ने रामचंद्र सहिस को अपना उम्मीदवार बनाया है। सहिस वर्तमान सरकार में आजसू कोटे से मंत्री भी हैं। तमाड़ भी अब तक आजसू ने अपना उम्मीदवार नहीं दिया है। हालांकि, भाजपा की इस सूची में भी सरयू राय का नाम नहीं होने से एक अलग विवाद पैदा हो गया है। राय ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने अब तक 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हुसैनाबाद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार है।  

ओम माथुर बोले, पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

इधर, पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने मीडिया से बातचीत में गठबंधन के सवाल पर कहा कि अब इसमें क्या चर्चा करनी है। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, आजसू को लेकर उन्होंने संयमित रवैया अख्तियार रखा और किसी भी तरह की तल्ख टिप्पणी से बचे। सरयू राय पर उन्होंने किसी भी जानकारी से इन्कार किया।

भाजपा ने अपनी चौथी सूची में तीन उम्मीदवारों की घोषणा की, सरयू राय का नाम नहीं

भाजपा ने जिन तीन सीटों पर शनिवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है उनमें जुगसलाई से मोची राम बाउरी, जगन्नाथपुर से सुधीर सुंडी और तमाड़ से रीता देवी मुंडा को उम्मीदवार बनाया गया है। इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।हालांकि दूसरे चरण की जिन 20 सीटों पर चुनाव होना है उनमें जमशेदपुर पश्चिम भी शामिल है, जिस पर भाजपा ने अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। यहां से भाजपा के सरयू राय विधायक है, जिन्होंने लंबे इंतजार के बाद अब भाजपा के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।

chat bot
आपका साथी