Jharkhand Assembly Election 2019: 17 सीटों पर 1.44 लाख नए मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

Jharkhand Assembly Election 2019. झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में एक सीट अनुसूचित जनजाति और दो अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 07:17 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: 17 सीटों पर 1.44 लाख नए मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
Jharkhand Assembly Election 2019: 17 सीटों पर 1.44 लाख नए मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण के तहत जिन 17 विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होंगे, उनमें से खिजरी सीट अनुसूचित जनजाति और सिमरिया तथा कांके अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। शेष 14 कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमियां, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, रांची और हटिया सामान्य श्रेणी की सीटें हैं।

इस चरण में 18 से 19 आयु वर्ग के 1,44,153 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें कोडरमा जिले के 8842, हजारीबाग के 31,002, चतरा के 8448, रामगढ़ के 15,940, गिरिडीह जिले के 6759, बोकारो के 12,618, सरायकेला-खरसावां के 7960 और रांची जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 53584 मतदाता शामिल हैं। बताते चलें कि संबंधित सीटें आठ जिलों में अवस्थित हैं।

कोडरमा जिले के कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 3,39,865 है। इसी तरह हजारीबाग जिले के बरकट्ठा, बरही, मांडू और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में 13,95,421, जबकि चतरा जिले के सिमरिया में 3,28,819 मतदाता हैं।

रामगढ़ जिले के बड़कागांव और रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6,53,116, गिरिडीह जिले के धनवार में 3,07,519, बोकारो जिले के गोमियां और बेरमो सीट के लिए कुल 5,86,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ सीट के लिए 2,60,035 तथा रांची जिले के सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके सीट के लिए कुल 17,47,437 मतदाता वोट देंगे।

chat bot
आपका साथी