Jharkhand Assembly Election 2019: रांची के 5 विधानसभा सीटों पर नामांकन आज से, 25 तक दाखिल होगा पर्चा

Jharkhand Assembly Election 2019 25 नवंबर तक उम्‍मीदवार नामांकन कर सकेंगे। 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 नवंबर को नाम वापसी की तिथि है। 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 09:54 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 12:30 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची के 5 विधानसभा सीटों पर नामांकन आज से, 25 तक दाखिल होगा पर्चा
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची के 5 विधानसभा सीटों पर नामांकन आज से, 25 तक दाखिल होगा पर्चा

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 तीसरे  चरण के मतदान के लिए रांची जिले के 5  विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। रांची, सिल्ली, कांके, खिजरी और  हटिया  विधानसभा सीट पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भी शुरू हो गया है।  25 नवंबर तक उम्‍मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की  जांच होगी। 28 नवंबर को नाम वापसी की तिथि है। 12 दिसंबर को इन सीटों पर चुनाव होंगे।

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कोई भी उम्‍मीदवार अधिकतम चार सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।  लेकिन प्रत्‍याशियों को जमानत राशि सिर्फ एक बार ही जमा करनी होगी। अगर कोई अभ्यर्थी चार सेटों से ज्यादा सेटों में नामांकन पत्र दाखिल करता है तो अतिरिक्त नामांकन पत्र संज्ञान में नहीं लिया जाएगा।

सिल्ली विधानसभा सीट के निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार बनाए गए हैं। इस सीट के लिए नामांकन इसी कार्यालय में किया जाएगा। खिजरी के अपर समहर्ता(नक्सल) राजेश बरवार, रांची सीट के लिए एसडीओ लोकेश मिश्र, हटिया के लिए अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) अखलेश कुमार सिन्हा और कांके  विधानसभा सीट के  निर्वाची पदाधिकारी एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन बनाए गए है।

रांची जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में नामंकन शुरू

रांची जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों की नामंकन कार्य शनिवार से शुरू हो गया जिसे लेकर पूरी तैयारियों की जानकारी रांची जिला प्रशासन की ओर से दी गई। रांची, खिजरी, सिल्ली, हटिया और कांके के प्रत्याशियों के लिए अलग अलग आरओ की व्यवस्था की गई है। रांची विधानसभा में होने वाले चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने सभी निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की प्रेस वार्ता कर तीसरे चरण के रांची जिला प्रशासन की तैयारियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

5 विधानसभा में लास्ट नामांकन की प्रक्रिया 25 नवंबर है वही स्कूटनी की प्रक्रिया 26 नवंबर को होगी।नाम वापसी की अंतिम तिथी  28 नवंबर को है,वही इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में 12 दिसंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। मतगणना का कार्य 23 दिसंबर को होगा।5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 2039 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सिल्ली में कुल बूथ की संख्या 278 है, कुल मतदाता 199276 है। खिजरी में टोटल बूथों की संख्या 413 कुल मतदाता 326838है। रांची में कुल बूथ 370 और कुल मतदाता 336666 हैं। हटिया में कुल बूथ 495 कुल मतदाता 431433 है। तो वहीं कांके में कुल बूथ 483 और कुल मतदाता की संख्या403608 है। वहीं नामांकन को लेकर भी रांची समाहरणालय में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं।

chat bot
आपका साथी