Jharkhand Election 2019: झारखंड चुनाव में बहने लगी बिहारी बयार, पटना से रांची चक्‍कर काट रहे उड़नखटोले

Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार भाजपा-जदयू-राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं की फौज यहां डेरा डाल रही है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 10:36 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 10:36 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: झारखंड चुनाव में बहने लगी बिहारी बयार, पटना से रांची चक्‍कर काट रहे उड़नखटोले
Jharkhand Election 2019: झारखंड चुनाव में बहने लगी बिहारी बयार, पटना से रांची चक्‍कर काट रहे उड़नखटोले

रांची, जागरण स्‍पेशल। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां परवान पर हैं। नेता-कार्यकर्ता अपनी जवाबदेही और भूमिका निभाने के प्रति खासा संजीदा दिख रहा है। झारखंड के बड़े भाई और पड़ोसी राज्‍य बिहार के सियासतदां भी इस चुनाव में अपनी जिम्‍मेवारी शिद्दत से अदा कर रहे हैं। इस कड़ी में बिहार की सत्‍ताधारी दल भाजपा-जदयू, लोजपा के साथ ही विपक्षी पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता चुनाव मैदान में चहेते प्रत्‍याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। भाजपा की अगुआई जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रामकृपाल यादव कर रहे हैं, वहीं जदयू की ओर से नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री ललन सिंह और आरसीपी सिंह सियासी तपिश बढ़ा रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद की बात करें तो यहां तेजस्‍वी यादव विपक्षी महागठबंधन बनाने से लेकर सीटों के बंटवारे और अब जनसभाओं के जरिये अपने उम्‍मीदवारों के पक्ष में चुनावी रण में उतर आए हैं।

अब तक की जानकारी के मुताबिक बिहार भाजपा के सैंकड़ो नेता-कार्यकर्ता झारखंड चुनाव में 65 प्‍लस की लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए अलग-अलग सीटों पर पार्टी की रणनीति को अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं। इधर राजद के कई नेता-कार्यकर्ता भी यहां डेरा डाल रखे हैं। जदयू की ओर से भी नेता-कार्यकर्ता पार्टी की जमीन तैयार करने में जुटे हैं। पटना से रांची के लिए चक्‍कर काटने वाले उड़नखटोलों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी