Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: झारखंड की 20 सीटों पर 64% वोटिंग, बहरागोड़ा में सर्वाधिक 75% मतदान

Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण की 20 सीटों पर 64 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 06:48 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:09 PM (IST)
Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: झारखंड की 20 सीटों पर 64% वोटिंग, बहरागोड़ा में सर्वाधिक 75% मतदान
Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: झारखंड की 20 सीटों पर 64% वोटिंग, बहरागोड़ा में सर्वाधिक 75% मतदान

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting पुलिस फायरिंग और वोटरों के हिंसक झड़प के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर वोटिंग खत्‍म हो गई है। 18 सीटों पर 3 बजे तक और 2 सीटें जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के मुताबिक पांच बजे तक 64 फीसद मतदान दर्ज हुआ है। बहरागोड़ा में सर्वाधिक 75 फीसद और गुमला के सिसई विधानसभा सीट पर 68.6 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पुलिस फायरिंग और हंगामा वाले सिसई विधानसभा के बूथ नंबर 36 पर मतदान के दौरान आक्रोशित वोटरों ने पोलिंग बूथ पर जमकर पथराव किया। इस दौरान गोलीबारी में एक युवक जिलानी अंसारी की मौत हाे गई। पथराव में कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। चुनाव आयोग ने बूथ नंबर 36 का मतदान रद कर दिया है। यहां अब पुनर्मतदान कराया जाएगा।

इधर जिन 20 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ उनमें बहरागोड़ा में 75 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया है। राज्‍य निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीन बजे तक घाटशिला में 64.47, पोटका 61, जुगसलाई 59, जमशेदपुर पूर्वी 48.41, जमशेदपुर पश्चिम 43.22, सरायकेला 56.77, खरसावां 60.10, चाईबासा 48.22, मझगांव 66.67, जगन्‍नाथपुर 60.99, मनोहरपुर 60.03, चक्रधरपुर 62.72, तमाड़ 67.83, मांडर 64.14, तोरपा 59.11, खूंटी 592, सिमडेगा 59.07 और कोलेबिरा 56.5 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। आयोग के अनुसार तीन बजे तक जो मतदाता कतार में खड़े हैं, उन्‍हें वोटिंग का मौका दिया गया है। शाम छह बजे अंतिम आंकड़ा जारी किया जाएगा। इससे पहले एक बजे तक 45 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। सिसई में हिंसा के बीच एक बजे तक सर्वाधिक 55 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

इधर सात जिलों में हो रही वोटिंग के क्रम में हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह 11 बजे तक 29 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। यहां नौ बजे तक करीब 13.03 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। बहरागोड़ा में 16.30, घाटशिला में 14.10, पोटका में 14.9, जुगसलाई में 14.8, जमशेदपुर पूर्व में 13.2, जमशेदपुर पश्चिम में 13.3 और सरायकेला में 15.66 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इस चरण की 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, शाम तीन बजे तक वोट डाले गए। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में 48 लाख मतदाताओं ने 260 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत तय कर दी। इन इलाकों में कुल 6066 पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिन 20 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ, उनमें 10 सीटों पर कोई भी बूथ शहरी क्षेत्र में नहीं थे। इनमें घाटशिला, पोटका, खरसावां, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, मांडर, तोरपा, सिसई तथा कोलेबिरा शामिल हैं। जमेशदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में कोई भी बूथ ग्रामीण क्षेत्र में नहीं है।

Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting

5:05 PM : 20 सीटों पर 5 बजे तक 63.44 फीसद मतदान : जमशेदपुर (पूर्वी) और जमशेदपुर (प) में 5 बजे तक और शेष सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे अपराह्न तक 63.44 फीसद वोटिंग हुई। सबसे अधिक बहरागोड़ा में 74.44% और सबसे कम जमशेदपुर (प) में 46.65% मतदान हुआ. सभी 20 विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारी ईवीएम तथा अन्य अभिलेख मतगणना केंद्र पर जमा कराएंगे। यहीं पर पीठासीन अधिकारी (प्रेजाईडिंग अफसर) की डायरी से मतदान के अंतिम और वास्तविक वोटिंग का प्रतिशत प्राप्त होगा। ये आंकड़े अगले कुछ घंटों में अपडेट होते रहेंगे।

शाम 5 बजे तक 7 जिलों में जिलावार मतदान

गुमला-68.60% पश्चिमी सिंहभूम-64.03% रांची-66.40% सिमडेगा-63.99% खूंटी-63.93% सरायकेला-खरसावां-60.88% पूर्वी सिंहभूम-59.18%

20 विधानसभा सीटों पर वोट का प्रतिशत बहरागोड़ा-74.44% घाटशिला-64.49% पोटका-64.30% जुगसलाई - 63.27% जमशेदपुर (पूर्वी)-49.12% जमशेदपुर (प)- 46.65% सरायकेला-60.05% चाईबासा-65.09% मझगांव-66.84% जगन्नाथपुर-62.57% मनोहरपुर- 60.03% चक्रधरपुर-65.61% खरसावां-62.22% तमाड़-68.11% तोरपा-64.24% खूंटी-63.66% मांडर-65.34% सिसई-68.60% सिमडेगा-62.70% कोलेबिरा-65.48%

3:05 PM : झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण की 20 सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक 59.27 फीसद मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक बूथ पर कतार में खड़े वोटरों का मतदान अभी जारी है। अंतिम आंकड़ा शाम छह बजे मिलान करने के बाद जारी किया जाएगा। सुबह पुलिस फायरिंग के चलते चर्चा में आए गुमला के सिसई विधानसभा सीट पर सर्वाधिक मतदान हुआ है। सिसई में रिकॉर्ड 68.6 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। झामुमो छोड़कर भाजपा में आए बीजेपी प्रत्‍याशी कुणाल षाडंगी की सीट बहरागोड़ा में 68.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

तीन बजे तक 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान  बहरागोड़ा : 68.38 घाटशिला : 64.47  पोटका : 61  जुगसलाई : 59 जमशेदपुर पूर्व : 48.41 जमशेदपुर पश्चिम : 43.22 सरायकेला : 56.77  खरसावां : 60.10  चाईबासा : 48.22 मझगांव :  66.67  जगन्नाथपुर : 60.99 मनोहरपुर : 60.03 चक्रधरपुर : 62.72  तमाड़ :  67.83 मांडर : 64.14  तोरपा : 59.11 खूंटी : 59 2 सिसई : 68.6 सिमडेगा : 59 07  कोलेबिरा : 56.5

2:15 PM : बहरागोड़ा में मतदान ड्यूटी में लगे एएसआइ की मौत : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पचांडो कलस्टर में तैनात एएसआइ हरीश चंद्र गिरी की अचानक से मौत हो गई। बताया जाता है कि एएसआइ ड्यूटी पर ही थे। रात को सोए थे। सुबह जगाने पर वे नहीं उठ पाए। सुबह में एंबुलेंस बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनको लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। घाटशिला के एसडीपीओ राजकुमार मेहता मौके पर पहुंचे। मृतक एएसआई उत्तर प्रदेश का रहने वाले हैैं।

2:00 PM : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के दौरान हिंसा की शिकायत झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग से की है। झामुमो ने आयोग को पत्र भेजकर गुमला के सिसई में वोटिंग के दौरान पुलिस फायरिंग और हिंसा की शिकायत की है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां कतार में खड़े मतदाताओं पर लाठियां बरसाने और फिर आक्रोशित वोटरों पर गोलियां चलाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

1:20 PM : राज्‍य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण की 20 सीटों पर अपराह्न एक बजे तक  45.33 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। शत-प्रतिशत शहरी क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां अबतक सिर्फ 33 फीसद वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया। गुमला के सिसई विधानसभा क्षेत्र, जहां से पुलिस की फायरिंग में एक युवक की मौत की खबर है, वहीं सर्वाधिक वोटिंग हुई है। अब तक सिसई में 55 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। बहरागोड़ा : 52.2 घाटशिला : 49.9 पोटका : 48.00 जुगसलाई : 44.1 जमशेदपुर पूर्व : 34.9 जमशेदपुर पश्चिम : 33.00 सरायकेला : 46.23 खरसावां : 49.17 चाईबासा : 40.13 मझगांव :  50.09 जगन्नाथपुर : 46.17 मनोहरपुर : 38.50 चक्रधरपुर : 46.41 तमाड़ :  49.31 मांडर : 40.84 तोरपा : 43.57 खूंटी : 45.96 सिसई : 54.56 सिमडेगा : 45.4 कोलेबिरा : 46.00

1:05 PM : 20 सीटों पर जारी मतदान के बीच दोपहर एक बजे तक 45 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया है। बहरागोड़ा में 52 फीसद वोट पड़े हैं। मांडर में 50 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम सीट पर 33 फीसद मतदान हुआ है। कोलेबिरा में 46 फीसद वोटर मतदान कर चुके हैं। सिसई में 55 और सिमडेगा में 45 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। घाटशिला में 50 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

12:45 PM : गुमला के सिसई में हंगामा के बाद मतदान रोक दिया गया है। यहां अब री पोलिंग होगी। पुनर्मतदान की जानकारी चुनाव आयोग की ओर से दी गई है। कहा गया है कि सिसई के बूथ संख्या 36 पर हंगामा और पुलिस फायरिंग से माहौल बिगड़ गया है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए वहां वोटिंग रोक दी गई है। चुनाव आयोग ने यहां री पोलिंग का आदेश दिया है।

12:35 PM : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग के बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से 1662 मतदान केंद्रों की सारी गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग वेबकास्ट के माध्यम से की जा रही है। मतदान प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा तय दिए गए निर्देशों के अनुपालन नहीं होने पर सुधार के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

12:25 PM : खूंटी में विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। अभी तक कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। सुबह 11:00 बजे तक  खूंटी विधानसभा में 28.85% और तोरपा विधानसभा में 30.21% मतदान हुआ है। खूंटी से भाजपा के प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने गांव माहिल स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं पूर्व सांसद कड़िया मुंडा ने अनीगड़ा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। खूंटी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता उमड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में धन कटनी के कारण भीड़ देर से निकली। मुरहू के जाते,बिंदा सहित अन्य मतदान केंद्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। पत्थलगड़ी से प्रभावित मतदान केंद्रों में सामान्य गति से मतदान हो रहा है।

12:15 PM : गुमला के सिसई में पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद वोटिंग बंद कर दी गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिसवाले ईवीएम लेकर गांव से बाहर निकल गए हैं। आयोग के अनुसार यहां शाम तीन बजे तक मतदान होना था, लेकिन हिंसक झड़प के बाद यहां 12 बजे ही वोटिंग खत्‍म कर दी गई। राज्‍य निर्वाचन आयोग के अपर निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया ने फायरिंग में एक युवक के मारे जाने की पुष्टि की है। यहां हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

12:05 PM : पांच चरणों में हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग जारी है। यहां 48 लाख मतदाता, 6066 मतदान केंद्रों पर 231 पुरुष और 29 महिला प्रत्‍याशियों समेत 260 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत तय कर रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीट पर सर्वाधिक 20 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सरायकेला में सिर्फ 7 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वोटरों के हिसाब से जमशेदपुर पश्चिम सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र, जबकि जगन्‍नाथपुर सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है।

11:50 AM : रांची के तमाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। ग्रामीण क्षेत्र हो अथवा शहरी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की खासी भीड़ है। धान कटनी का समय होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही बूथों पर लंबी कतार लगी है। मतदाताओं के स्वागत में एदलहातू स्थित बूथ पर जहां रंगोली बनाई गई है, वहीं रमेश सिंह मुंडा स्मारक विद्यालय में रेड कारपेट। टाटा-रांची हाईवे से लगभग पांच किलोमीटर अंदर हेठ बरालोंग में भी मतदाता कतारबद्ध नजर आए।

11:40 AM : रांची के तमाड़ से दो किलोमीटर आगे मैपा स्थित बूथ में भी काफी मतदाता नज़र आये। यह इलाका खूंटी जिले के अड़की प्रखंड का है। कभी कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन का यहां आतंक था, जिसने लगभग दो वर्ष पूर्व सरेंडर कर दिया था। कुंदन के गांव बारीगढ़ स्थित बूथ में भी काफी भीड़ है। कुंदन की भाभी बिक़ली के अनुसार जमीन जायदाद के लफड़े में कुंदन भटक गया था, अब वह सामाजिक जीवन जीना चाहता है। इसलिए तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमा रहा।

11:25 AM : झारखंड में दूसरे चरण की 20 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28.51 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बहरागोड़ा में 28.5, घाटशिला में 26.8, पोटका में 27, जुगसलाई में 27.2, जमशेदपुर पूर्व में 21.01 और जमशेदपुर पश्चिम में 20.3 फीसद मतदान हो गया है। आयोग के अनुसार सरायकेला में 29.12, खरसावां  में 31.64,  चाईबासा में 32.56, मझगांव में 36.73, जगन्नाथपुर में 30.02 और मनोहरपुर में 30.79 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। चक्रधरपुर : 31.5 तमाड़ :  29.35 मांडर : 31.15 तोरपा : 30.21 खूंटी : 28.85 सिसई : 32.25 सिमडेगा : 26.92  कोलेबिरा : 28.5

11:20 AM : गुमला में पुलिस फा‍यरिंग में एक युवक की मौत के बाद बवाल बढ़ गया है। सिसई के मतदान केंद्र संख्‍या 36 पर पथराव और हिंसा के बाद जिला निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी फायरिंग वाले मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। हिंसक झड़प में पलिस वालों के साथ ही कई लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों पुलिस को खदेड़ने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे हैं।

11:10 AM : 20 सीटों पर 15 फीसद मतदान : अब तक की जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण की जिन 20 सीटों पर चुनाव हो रहा है, वहां दिन के 11 बजे तक 15 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से थोड़ी देर में आधिकारिक आंकड़ा जारी किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। वोटरों में उत्‍साह देखा जा रहा है।

11:00 AM : घाटशिला में आजसू के समर्थकों ने बांटे पैसे : झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच घाटशिला में आजसू समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। वह वोटरों को प्रभावित करते हुए पकड़ा गया। बताया गया कि मतदातओं के बीच आजसू समर्थक पैसे बांट रहा था। अब तक की जानकारी के मुताबिक 11 बजे तक 15 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है।

10:45 AM : गुमला में गोली लगने से एक युवक की मौत : गुमला के सिसई में पुलिस फायरिंग के दौरान गोली लगने से जिलानी नामक युवक की मौत हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की। ग्रामीण यहां अब भी हंगामा कर रहे हैं। यहां पत्थरबाजी होने का क्रम जारी है। इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है।

10:40 AM : गुमला में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प : गुमला के सिसई में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिसमें थाना प्रभारी विष्णु देव चौधरी भी नाम शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस के जवान अखिलेश यादव और राहुल भी घायल हुए हैं। बीडीओ के चालक सीताराम सिंह और पत्रकार सीताराम साहू भी पथराव में घायल हुए हैं।

10:30 AM : चुनाव आयोग ने मांगी फायरिंग की रिपोर्ट : झारखंड के गुमला में सिसई के बूथ नंबर 36 पर फायरिंग और पथराव की खबर पर चुनाव आयोग ने डीसी से रिपोर्ट मांगी है। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने पूरे मामले की जानकारी तलब की है। यहां वरीय पदाधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। अफसर वोटरों को समझाने में लगे हैं। आरोप है कि वोटरों को मतदान से रोका गया, जिसके बाद यहां हंगामा हो गया। बाद में लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।

10:20 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य के मुख्यमंत्री व जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास अपनी पत्नी, बेटे व बहू के साथ मतदान कर भालूबासा हरिजन मध्य विद्यालय से बाहर निकले और एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने का दावा किया।

10:00 AM : झारखंड के गुमला से बड़ी खबर आ रही है। यहां सिसई के बूथ नंबर 36 पर पुलिस फायरिंग की सूचना है। बताया गया कि वोटरों ने वोट देने से रोकने का आरोप लगाते हुए यहां सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस बल ने यहां हवाई फायरिंग की है। मतदान कर्मी खुद को बचाने के लिए कमरे में बंद हो गए हैं। यहां भारी सुरक्षा बंदोबस्‍त किया गया है। एसपी ने कहा कि अतिरिक्‍त पुलिस बल मतदान केंद्र पर भेजे गए हैं।

9:50 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को 7 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, गुमला और खूंटी के 20 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। अहले सुबह से ही मतदाताओं की कतारें मतदान केंद्रों पर दिखाई दे रही हैं। सुबह 9 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 13.03% मतदाताओं ने अपने वोट डाले हैं। 44-बहरागोड़ा-16.30% 45-घाटशिला-14.10% 46-पोटका-14.90% 47-जुगसलाई -14.80% 48-जमशेदपुर (पूर्वी)-11.55% 49-जमशेदपुर (पश्चिमी)-11.09% 51-सरायकेला-15.66% 52-चाईबासा-14.46% 53-मझगांव-14.07% 54-जगन्नाथपुर-12.90% 55-मनोहरपुर-10.12% 56-चक्रधरपुर-11.72% 57-खरसावां-13.44% 58-तमाड़-13.95% 59-तोरपा-10.77% 60-खूंटी-10.22% 66-मांडर-14.82% 67-सिसई-12.50% 70-सिमडेगा-11.48% 71-कोलेबिरा-8.50%

9:40 AM : झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वे जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्‍मीदवार हैं। सीएम ने कहा कि मैंने लोकतंत्र को सशक्‍त करने में वोट देकर अपनी भूमिका निभाई। आप सब भी अपने घरों से निकलकर वोट डालें। सीएम ने एक बार फिर झारखंड में भाजपा सरकार बनने का दावा किया। कहा कि भारत के लोकतंत्र की विशेषता है कि कोई भी सरकार सुशासन का भरोसा देती है, तो जनता उसे पलक-पांवड़े पर बिठाती है। 

9:30 AM : झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट पर मतदान करने पहुंचे हैं। यहां सीएम अपने परिवार के साथ वोट डालने आए हैं। रघुवर दास बूथ नंबर 21, भालूबासा हरिजन स्‍कूल में कतार में लगकर अपनी पत्‍नी, बेटे और बहू के साथ खड़े होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

9:20 AM : चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण की 20 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।  इधर चुनाव ड्यूटी के दौरान बहरागोड़ा के पाचांडो में एक दारोगा की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के चिकित्‍सक ने एएसआइ की मौत की पुष्टि की है।

सुबह 9 बजे तक 20 सीटों पर ये रहा मतदान प्रतिशत बहरागोड़ा : 16.30 घाटशिला : 14.10 पोटका : 14.9 जुगसलाई : 14.8 जमशेदपुर पूर्व : 13.2 जमशेदपुर पश्चिम : 13.3 सरायकेला : 15.66  खरसावां : 11.3 चाईबासा : 13.3 मझगांव : 14.7 जगन्नाथपुर : 12.9 मनोहरपुर : 10.12 चक्रधरपुर : 11.72  तमाड़ : मांडर : 10.15  तोरपा : 11.10 खूंटी : 12.10 सिसई: 12.50 सिमडेगा : 11.13 कोलेबिरा : 12.30

9:10 AM : सुबह नौ बजे तक मतदान की प्रक्रिया जोर पकड़ रही है। अब तक प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक जमशेदपुर पूर्वी में 13.2, बहरागोड़ा 16.30, पोटका में 14.9, जमशेदुपर में 13.3, घाटशिला में 14.10, जुगसलाई में 14.8 फीसद और सिसई में 12.5 फीसद मतदान हुआ है। सिमडेगा में 11.48 और कोलेबिरा में 12.04 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है।

9:00 AM : जमशेदपुर के पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में मतदान थोड़ी धीमी गति से चल रही है। नौ बजे तक जमशेदपुर वेस्‍ट में 13.3 फीसद और जमशेदपुर ईस्‍ट में 13.6 फीसद वोट डाले गए हैं। चाईबासा में अब तक 16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

8:50 AM : जमशेदपुर के परसुडीह के बूथों पर ज्यादातर मतदान केंद्र में केवल पुरूष मतदाता ही दिख रहे हैं, यहां महिलाओं की संख्या कम है। इस बार टोकन के जरिये भी वोटर वोट डाल रहे हैं। रांची के जिला नियंत्रण कक्ष से वेबकास्टिंग की मदद से मतदान केंद्रों पर पदाधिकारी नज़र बनाये रखे हुए हैं। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू स्थित जिस विद्यालय में तत्कालीन कल्याण मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। उनके पुत्र विकास मुंडा यहां के विधायक हैं। 2014 में उन्होंने आजसू पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। इस बार झामुमो से किस्मत आजमा रहे हैं। यहां मतदाताओं के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया है।

8:45 AM : झारखंड के मुख्य सचिव डा. डीके तिवारी ने दूसरे चरण के तहत शनिवार को 20 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान की ओर संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा है कि मतदान लोकतंत्र की अहम कड़ी है, ऐसे में सुबह उठते ही वे सबसे पहले वोट दें, बाद में अन्य काम करें। उन्होंने अपील की है कि शत फीसद मतदाता अपने घरों से निकलें और निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं।

8:40 AM : जमशेदपुर में मानगो के जेकेएस कालेज मतदान केंद्र पर वोटर पर्ची लेने के लिए मतदाताओं की भीड़  लगी है। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभआ क्षेत्र के मानगो के गांधी मैदान स्थित स्कूल में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। रांची के मांडर विधानसभा क्षेत्र में क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के तहत मतदाताओं को टोकन दिया गया है। वे अपने नंबर आने पर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

8:30 AM : मुसाबनी में आदर्श मतदान केंद्र संख्या 270 एवं 271 में बीडीओ अजय कुमार रजक ने मतदातओं को गुलाब फूल देकर स्वागत किया। मझगांव विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय छोटारायकमन बूथ संख्या 200 में सुबह 6 बजे से कोहरा को मात देकर मतदान के लिए वोटर कतार में खड़े हैं। यहां मतदाता 80 वर्षीया वृद्वा सुकूरमनी महाराणा 2 किलोमीटर पैदल चलकर प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव में बने आदर्श मतदान केंद्र में मदतान कर पैदल निकल गई।

8:20 AM : सरायकेला मे कुल संवेदनशील बूथ की संख्या 409 और 57 खरसावां 222 है। वही 70 बूथो पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था की गयी है कुल मॉडल बूथ 8,एवं माहिला बूथ 3 है और 51 सरायकेला मे कुल 166 केन्द्रो पर और 57 खरसावां मे 40 केन्द्रो पर  वेबकास्टिंग एवं अन्य जगहो पर वीडियो रिकॉर्डिंग आदि के द्वारा नियन्त्रण किया जा रहा 51 सरायकेला मे मतदाता की संख्या 336768 है जिसमे 6463 दिव्यांग मतदाता है, वही 57 खरसावां मे  कुल 208790 मतदाता है जिनमे दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2681 है।

8:10 AM : पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों में से 12 सीटें घोर नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूर्वी सिंहभूम के इलाके में बड़ी संख्‍या में महिलाएं मतदान केंद्रों तक पहुंची हैं। बूथों पर युवा वोटरों की भी खासी तादाद देखी जा रही है। सिमडेगा में भाजपा प्रत्‍याशी श्रद्धानंद बेसरा ने अपना वोट डाला।

8:00 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। यहां हर बूथ पर सुरक्षा बल मुस्‍तैद हैं। वोटर पूरे उत्‍साह में है। यहां 48 लाख मतदाता 260 उम्‍मीदवारों का भाग्‍य तय कर रहे हैं। मतदान को शुरू हुए करीब एक घंटे हो गए हैं। पहले घंटे के मतदान रुझान की बात करें तो यहां करीब पांच से सात फीसद मतदान होने की जानकारी है।

7:50 AM : सिमडेगा के मतदान केंद्र संख्‍या 71, 199 और 200 पर मतदान बाधित होने की खबर है। यहां ईवीएम की खराबी के चलते वोटिंग नहीं हो रही है। इधर जमशेदपुर में सरयू राय ने अपना मत देने के बाद उंगली पर स्‍याही का निशान दिखाते  हुए वोटरों से बढ़-चढ़कर वोटिंग की अपील की। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सरयू राय मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

7:35 AM : सिमडेगा के कोलेबिरा में पोलिंग बूथ संख्‍या 71 और 84 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान नहीं हो पा रहा है। मतदानकर्मी ईवीएम को ठीक करने में जुटे हैं। निर्वाची पदाधिकारी को मशीन बदलने के बारे में सूचना दी गई है।

7:30 AM : चक्रधरपुर के बूथ संख्‍या 73 पर अब तक वोटिंग शुरू नहीं हाे सकी है। यहां मॉक पोल भी नहीं हो सका है। मतनदानकर्मी ने बताया कि वीवीपैट की खराबी के कारण यहां मतदान शुरू नहीं हो पा रहा है। इस सीट से भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा उम्‍मीदवार हैं।

जमशेदपुर में अपना मत देने के बाद उंगली पर स्‍याही का निशान दिखाते सरयू राय। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर वे मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

7:25 AM : गुमला के सिसई विधानसभा क्षेत्र के नागफेनी में बूथ संख्‍या 72 पर मतदान प्रक्रिया बाधित हो रही है। मतदान केंद्र पर रोशनी की कमी के चलते यहां मोमबत्‍ती और टॉर्च जलाकर वोटिंग कराई जा  रही है। इस केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। मतदान कर्मी परेशानी के बीच एक-एक कर वोटरों को मौका दिया जा रहा है।

7:20 AM : पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदान प्रारंभ : झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2019 के निमित्त पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के कुल 1,284 मतदान केंद्रों एवं खूंटपानी प्रखंड के 60 मतदान केंद्र जो 57.खरसावां विधानसभा क्षेत्र में आता है पर मतदान प्रारंभ हो चुका है। इस जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रातः 7:00 बजे से लेकर संध्या 3:00 तक मतदान का समय निर्धारित है। जिले में 9,52,638 मतदाता के द्वारा अपने मताधिकार के प्रयोग से पांचों विधानसभा क्षेत्र के चुनावी प्रत्याशियों के जीत-हार का निर्णय किया जाएगा।जिले में कुल मतदाताओं में 4,72,696 पुरुष मतदाता एवं 4,79,932 महिला मतदाता के साथ 10 अन्य मतदाता हैं।

7:15 AM : इसके साथ ही जिले में 70,219 युवा मतदाता हैं जो इस विधानसभा निर्वाचन में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु जिले में कुल 5420 मतदान कर्मी मतदान केंद्रों पर एवं 25,000 सुरक्षाकर्मी कार्यरत है। इस चुनाव कार्य में कुल 1856 बैलट यूनिट 1509 कंट्रोल यूनिट एवं 1648 वीवीपैट का प्रयोग हो रहा है।

7:10 AM : सिमडेगा में बूथ नंबर 158 पर ईवीएम में खराबी की खबर है। ठाकुर टोली स्‍कूल मतदान केंद्र पर वोटिंग बाधित है। मतदानकर्मी ईवीएम को ठीक करने में जुटे हैं। निर्वाचन अधिकारी को भी वोटिंग मशीन खराब होने की जानकारी दी गई है। सिमडेगा के बूथ नंबर 125 और 126 पर मोबाइल टाॅर्च के सहारे वोटिंग हो रही है। यहां बिजली की व्‍यवस्‍था नहीं है।

7:05 AM : मुख्यमंत्री जमशेदपुर के केएमपीएम वोकेशनल काॅलेज के मतदान केंद्र पर हंगामे की खबर है। यहां मीडिया कर्मियों को पोलिंग बूथ पर जाने से रोका गया है। जमशेदुपर पूर्वी सीट से मुख्‍यमत्री रघुवर दास और भाजपा के बागी सरयू राय की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है।

7:00 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर वोटिंग शुरू हाे गई है। यहां गांव से लेकर शहर तक मतदान केंद्रों पर बड़ी तादाद में वोटर लोकतंत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने पहुंचे हैं। कई मतदान केंद्रों पर फर्स्‍ट वोटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया।

6:50 AM : पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज शनिवार को सत्‍ता के दूसरे द्वार पर प्रत्‍याशियों की दस्‍तक होगी। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव,  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा समेत कुल 260 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में होना है। मजबूत और सशक्त सरकार के लिए जरूरी है हम झारखंडी बनकर झारखंड के लिए मतदान करें।

6:40 AM : इस चुनाव में 9 सीटें ऐसी हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्‍या पुरुषों से अधिक है। जबकि एक सीट ऐसी है जहां न निर्दलीय उम्‍मीदवार खड़े हैं, न कोई महिला प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में है। ग्रामीण क्षेत्रों में 5,050 बूथ बनाए गए हैं। 1,016 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में बने हैं। कुल 6,066 पोलिंग बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बहरागोड़ा में 12 शहरी, 252 ग्रामीण इलाके के बूथों के साथ ही कुल 264 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

6:30 AM : भारी उत्‍साह के बीच झारखंड  विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछेक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गई हैं। मतदान कर्मियों ने यहां उम्‍मीदवारों के प्रतिनिधि के सामने मॉक पोल कर ईवीएम को तैयार कर लिया है। अब से कुछ देर बाद वोटिंग शुरू हो जाएगी। 

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी