Kolebira Assembly Election 2019: कोलेबिरा में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, 56% हुआ मतदान

Kolebira Assembly Election 2019 कोलेबिरा में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ उमडऩे लगी थी। सुबह सात बजे से विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे थे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:15 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 03:43 PM (IST)
Kolebira Assembly Election 2019: कोलेबिरा में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, 56% हुआ मतदान
Kolebira Assembly Election 2019: कोलेबिरा में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, 56% हुआ मतदान

रांची, जेएनएन। Kolebira Assembly Election 2019 सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए वोट डाले गए। कोलेबिरा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सुजन जोजो चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा नमन बिक्सल कोंगाड़ी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। आईरीन एक्का झारखंड पार्टी से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ उमडऩे लगी थी। सुबह सात बजे से विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे थे। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में 3 बजे तक 56.5% मतदान हुए। दोपहर 1 बजे तक 46 फीसद मतदान पड़ चुके थे। सुबह 11 बजे तक 28.5 फीसद वोट डाले गए। सुबह नौ बजे तक 12.30 फीसद वोट पड़े। यहां के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए टोकन सिस्टम भी लागू किया गया था। कुछ मतदान केंद्रों पर प्रथम मतदाता को यहां सम्मानित भी किया गया। कोलेबिरा विधानसभा में कुल 270 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 192998 मतदाता हैं।

chat bot
आपका साथी