Jharkhand Election 2019: झारखंड के चुनावी रण में आज कूदेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर

Jharkhand Assembly Election 2019 मंगलवार को सिंधिया की चुनावी सभा झरिया और रातू में होगी। राज बब्बर कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 07:36 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 02:38 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: झारखंड के चुनावी रण में आज कूदेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर
Jharkhand Election 2019: झारखंड के चुनावी रण में आज कूदेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019  झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। तमाम पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत लगा रखी है। भाजपा के ओर से जहां बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियां हुईं, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस कड़ी में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया झारखंड विधानसभा चुनाव में मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनकी चुनावी सभा झरिया और रातू में होगी। जबकि, सिने अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी