Jharkhand Election 2019: निष्‍पक्ष चुनाव के लिए CEC सुनील अरोड़ा ने मुश्‍कें कसीं, राजनीतिक दलों ने बताईं अपेक्षाएं

Jharkhand Assembly Election 2019 बुधवार को रांची आगमन के बाद सुनील अरोड़ा होटल रेडिशन ब्‍ल्‍यू पहुंचे जहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक चल रही है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:00 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 02:06 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: निष्‍पक्ष चुनाव के लिए CEC सुनील अरोड़ा ने मुश्‍कें कसीं, राजनीतिक दलों ने बताईं अपेक्षाएं
Jharkhand Election 2019: निष्‍पक्ष चुनाव के लिए CEC सुनील अरोड़ा ने मुश्‍कें कसीं, राजनीतिक दलों ने बताईं अपेक्षाएं

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा राजधानी में हैं। बुधवार को रांची आगमन के बाद वे होटल रेडिशन ब्‍ल्‍यू पहुंचे, जहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक चल रही है। इस क्रम में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने सभी दलों को निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा दिया। सुनील अरोड़ा दो दिनों तक यहां रुकेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था समेत तमाम चुनावी गतिविधियों की वे समीक्षा करेंगे। इस क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निर्वाचन आयोग के समक्ष केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की शिकायत दर्ज कराई। वन कानून के ड्राफ्ट में संशोधन को पार्टी ने चुनाव को प्रभावित करने वाला बताया और उन पर कार्रवाई की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा को उम्मीदवारों पर दर्ज मामलों के तीन अखबारों में प्रकाशित तथा इतने ही चैनलों में प्रसारित करने की अनिवार्यता से ऐतराज। पार्टी प्रतिनिधयों ने निर्वाचन आयोग की बैठक में इस आदेश को वापस लेने की मांग की। इसपर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर इसे अनिवार्य किया गया है। सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी इसका अनुपालन करें।

भाजपा के प्रतिनिधि ने संताल के जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा फर्जी मतदान करने का मामला उठाया। ऐसे संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक  बलों की तैनाती की मांग की। भाजपा ने कुछ एनजीओ के विदेशी फंड का दुरुपयोग कर विशेष पार्टी को चुनाव में मदद करने की भी शिकायत की।साथ ही उनके एक साल के आय-व्यय की जांच की मांग की। सीपीआइ ने चुनाव के दौरान शराब की बिक्री बंद करने की मांग की।

कांग्रेस ने पांच चरणों में चुनाव कराने पर उठाया सवाल। कहा, चुनाव की घोषणा से पहले हुई बैठक में सभी विपक्षी दलों ने एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की थी। सिर्फ भाजपा ने ही पांच चरणों में चुनाव कराने की मांग की थी। ऐसे में आशंका है कि भाजपा  चुनाव को प्रभावित कर रही है। चुनाव आयोग ने कहा कि पिछली बार भी झारखंड में विधानसभा चुनाव पांच चरण में ही हुए थे।

वोटिंग की अपील करता बालू से बना यह स्कल्पचर बोकारो के रहनेवाले अजय शंकर महतो ने बनाया है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी