Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, एनोस एक्का-रेजी डुंगडुंग सहित 14 नाम

Jharkhand Assembly Election 2019. पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी की। नक्सली कुंदन पाहन को तमाड़ से प्रत्याशी बनाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 09:47 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, एनोस एक्का-रेजी डुंगडुंग सहित 14 नाम
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, एनोस एक्का-रेजी डुंगडुंग सहित 14 नाम

रांची, राज्य ब्यूरो। पूर्व मंत्री एनोस एक्का की झारखंड पार्टी (झापा) ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। साथ ही, स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी गई है। जमानत पर जेल से निकले पार्टी प्रमुख एनोस एक्का की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के पांच प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने तमाड़ सीट पर नक्सली कुंदन पाहन, मांडर सीट पर अनिल भगत, मनोहरपुर से सबन हेम्ब्रोम, मझगांव से चरण चतार व सिंसई से सुनीता टोपनो को चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी के स्टार प्रचारकों में एनोस एक्का के अलावा पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग, प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत, किरण कुमार आइंद, रिजवान अहमद, ओमप्रकाश अग्रवाल, मेनोन एक्का, अपर्णा हंस, आइरिन एक्का, फिलिप सोय, अमरेन समद, मतियस बागे, दीपक कुमार अग्रवाल व लाल सचिदानंद शाहदेव शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी