Jharkhand Assembly Election 2019: झामुमो का दावा, जमानत नहीं बचेगी भाजपा प्रत्याशियों की

Jharkhand Assembly Election 2019 पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ लोगों का आक्रोश स्पष्ट नजर आया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 08:31 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झामुमो का दावा, जमानत नहीं बचेगी भाजपा प्रत्याशियों की
Jharkhand Assembly Election 2019: झामुमो का दावा, जमानत नहीं बचेगी भाजपा प्रत्याशियों की

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दूसरे चरण की 20 सीटों पर भाजपा की अप्रत्याशित हार का दावा किया है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ लोगों का आक्रोश स्पष्ट नजर आया। अन्य सीटों पर भी इसका प्रभाव था। शनिवार को मतदान वाली तमाम 20 सीटों पर भाजपा हार का सामना करेगी। कहा कि अनुसूचित जनजाति की सुरक्षित विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाएंगे।

सुप्रियो ने कहा कि दूसरे चरण में भाजपा को एक सीट नहीं मिलेगी, जबकि झामुमो समेत विपक्ष के प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों ने मतदान किया है। सिसई में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए वहां तैनात अद्र्धसैनिक बल के जवानों ने हिंसा का सहारा लिया। इस सीट से झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव चुनाव मैदान में हैैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्धसैनिक बल के जवानों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। झामुमो ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि अर्धसैनिक बलों की तैनाती की सघन मॉनीटरिंग की जाए। यह भी सुनिश्चित हो मतदान की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी