LIVE BLOG

Jharkhand Election 2019 Voting LIVE: धोनी ने रांची में डाला वोट, 17 सीटों पर 62.35 फीसद मतदान

<p>झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण में 17 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग संपन्‍न हुई। रांची के एक मतदान केंद्र पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वोट डाला। राज्‍य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सबसे अधिक सिल्‍ली में 77 फीसद और रांची में अभी तक सबसे कम 49 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है। आज जिन 17 सीटों पर चुनाव हुआ, उसमें 12 सीटों पर शाम तीन बजे तक और रामगढ़, रांची, कांके, हटिया और बरकट्ठा में शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि नक्‍सल प्रभावित इलाकों के मतदान केंद्रों से शुक्रवार तक सारे ईवीएम सुरक्षित मुख्‍यालय में जमा करा लिए जाएंगे।</p>

TaniskPublish:Thu, 12 Dec 2019 06:26 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 08:35 PM (IST)
Jharkhand Election 2019 Voting LIVE: धोनी ने रांची में डाला वोट, 17 सीटों पर 62.35 फीसद मतदान
Jharkhand Election 2019 Voting LIVE: धोनी ने रांची में डाला वोट, 17 सीटों पर 62.35 फीसद मतदान

Highlights

  • झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में 17 सीटों पर वोटिंग संपन्‍न
  • सबसे अधिक सिल्‍ली में 77 फीसद और रांची में सबसे कम 49 फीसद वोटिंग
  • चुनाव आयोग के मुताबिक पूरी तरह शांतिपूर्ण मतदान, कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं
12/12/2019
6:54:48 pm

तीसरे चरण की 17 सीटों पर 62.35 फीसद मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को 17 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्‍न हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चुनाव में 62.35 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। हजारीबाग में पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा 13 फीसद कम मतदान दर्ज किया गया। रांची में सबसे कम 49 प्रतिशत मतदान हुआ है। लेकिन मत प्रतिशत पिछले चुनाव से बढ़ा है। सिल्‍ली में सर्वाधिक 77 फीसद वोटिंग हुई है। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

12/12/2019
3:31:33 pm

कहां कितना फीसद मतदान (आंकड़े प्रतिशत में)

कोडरमा :  57.47
बरकट्ठा : 57.5
बरही :  57.4
मांडू :  65.1
हजारीबाग : 54.39
सिमरिया :  61.05
बड़कागांव :  60.38
रामगढ़ :     61.12
धनवार :    59.86
गोमिया :  66.2
बेरमो :  59.5
ईचागढ़ :  67.09
सिल्ली :  68.22
खिजरी :  62.02
रांची :  39.85
हटिया :  44.57
कांके :  52.68
कुल :  57.69 

12/12/2019
3:28:46 pm

रांची विधानसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 43.17 फीसद मतदान हुआ

रांची विधानसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 43.17 फीसद मतदान हुआ है। रांची से सटे हटिया विधानसभा क्षेत्र में तीन बजे तक 47.38 प्रतिशत वोट पड़े हैं। रांची जिले के कांके विधानसभा में तीन बजे तक 57.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। खिजरी क्षेत्र में 57.47 फीसद वोट दोपहर तीन बजे तक पड़े हैं। सिल्ली में तीन बजे तक 69.37 प्रतिशत वोट डाले गए।

12/12/2019
3:27:12 pm

17 सीटों पर वोट डाले गए

 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है। तीसरे चरण के तहत आज 17 सीटों पर वोट डाले गए। इसमें तीन बजे तक 12 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। हालांकि जो लोग कतार में खड़े हैं, उन्हें वोट देने दिया जाएगा। बाकि पांच सीटों पर पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

12/12/2019
3:23:34 pm

महेंद्र सिंह धोनी ने वोट डाला

झारखंड: रांची के एक मतदान केंद्र पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वोट डाला।

Jharkhand: Mahendra Singh Dhoni leaves after casting his vote at a polling station in Ranchi. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/V8UXJbXn6s

— ANI (@ANI) December 12, 2019

12/12/2019
2:27:20 pm

मतदान केंद्रों पर सेल्फी जोन बनाये गए

तीसरे चरण में मतदाता उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे खुद तो मतदान कर ही रहे और लोगो को भी इस ओर जागरूक कर रहे है । कई मतदान केंद्रों पर सेल्फी जोन बनाये गए हैं जहां मतदाता अपने द्वारा मतदान करने के बाद सेल्फी लेते दिख रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया पर अपने फोटोज पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

12/12/2019
1:47:53 pm

जागरूक मतदाता सम्मान पत्र

जागरूक मतदाता को समानित करते हुए कई मतदान केंद्रों पर जिन्होंने सबसे पहले आकर वोट दिया उन्हें प्रशासन द्वारा जागरूक मतदाता सम्मान पत्र भी दिया गया।

12/12/2019
1:39:55 pm

कहां कितना फीसद मतदान

कोडरमा : 43.26%
बरकट्ठा  47.00%
बरही :  52.3%
मांडू :  47.1%
हजारीबाग : 39.00%
सिमरिया :  40.58%
बड़कागांव :  44.32%
रामगढ़ :       48.1%
धनवार :     48.64%
गोमिया :     51.48%
बेरमो :        45.04%
ईचागढ़ :      68.01%
सिल्ली :      54.52%
खिजरी :      52.49%
रांची :         30.61%
हटिया :       33.25%
कांके :         41.35%
कुल :           45.14%

12/12/2019
1:36:06 pm

सबसे अधिक ईचागढ़ में 68.01 फीसद मतदान

 झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के 17 विधानसभा क्षेत्रों में अपराह्न एक बजे तक सभी 17 सीटों पर 45.14 फीसद मतदान। सबसे अधिक ईचागढ़ में 68.01 फीसद मतदान। रांची में अभी तक सबसे कम 30.61 फीसद वोटिंग।

12/12/2019
1:17:26 pm

दोपहर एक बजे तक लगभग 45 फीसद मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के 17 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक लगभग 45 फीसद मतदान हुआ।

45.14% voter turnout recorded till 1pm, in the third phase of polling in Jharkhand assembly elections

— ANI (@ANI) December 12, 2019

12/12/2019
1:15:58 pm

वोट देने के बाद मार्क दिखातीं झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के 17 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी। वोट देने के बाद मार्क दिखातीं झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ।

12/12/2019
11:58:02 am

रांची में सबसे कम और खिजरी में सबसे ज्‍यादा वोटिंग

राज्‍य निर्वाचन आयोग के मुताबिक रांची में सबसे कम 19 और खिजरी में सबसे ज्‍यादा 38  फीसद वोटिंग 11 बजे तक दर्ज की गई है।

#JharkhandKaVoteParv के तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में सुबह 11 बजे तक 29.44% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।मतदान के लिए लोगो मे भारी उत्साह है। #CEOJharkhand #sveepjharkhand

— CEO Jharkhand Election (@ceojharkhand) December 12, 2019

12/12/2019
11:56:40 am

हेमंत सोरेन ने अपनी पत्‍नी कल्‍पाना सोरेन के साथ रांची में वोट डाला

 झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने अपनी पत्‍नी कल्‍पाना सोरेन के साथ रांची में वोट डाला।

12/12/2019
11:38:13 am

कहां कितना फीसद मतदान

विस सीट 9 बजे,  11 बजे
कोडरमा : 10.20, 27.30
बरकट्ठा 15.90,   28.00
बरही : 13.08,  34.00
मांडू : 14.20,   32.00
हजारीबाग : 10.27,  26.00
सिमरिया : 13.77,  32.33
बड़कागांव : 13.70,   29.13
रामगढ़ : 14.22,    29.50
धनवार : 7.57,    29.09
गोमिया : 13.02,   33.04
बेरमो : 12.75,     29.19
ईचागढ़ : 14.11,   33.44
सिल्ली : 16.35,   36.12
खिजरी : 16.25,   37.65
रांची :   10.64,     19.35
हटिया : 11.40,   23.15
कांके : 13.60 ,   28.70
कुल : 13.05 ,   29.44 

12/12/2019
11:35:18 am

सुबह 11 बजे तक लगभग 30 फीसद मतदान

 झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के 17 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक लगभग 30 फीसद मतदान हुआ है।

 

12/12/2019
11:22:33 am

विवाह मंडप से उठकर सीधा मतदान

सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के इटखोरी बूथ संख्या 237 पर विवाह मंडप से उठकर सीधा मतदान केंद्र पहुंचे नवविवाहिता सुरभि व सौरभ। पति पंकज सहाय के साथ किया मतदान।

12/12/2019
11:21:03 am

पहले मतदान बाद में वैवाहिक रस्‍म

बोकारो के बेरमो में कुरपनिया निवासी सतेन्द्र शर्मा के पुत्र सत्यम शर्मा ने शादी के जोड़े में ही बूथ संख्या 70 जो कुरपनिया के संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में जो जमशेदपुर में शादी कर अपने पत्नी के साथ मतदान करने पंहुचा और कहा पहले मतदान बाद में वैवाहिक रस्‍म।

12/12/2019
11:04:22 am

लोहरदगा के घर पर आयकर विभाग पहुंची

बाद में एयरपोर्ट इंटेलिजेंस की रिपोर्ट पर दिल्‍ली एयरपोर्ट पर आयकर ने धीरज साहू के सारे पैसे जब्‍त कर लिए। गुरुवार को लोहरदगा के घर पर आयकर विभाग पहुंची है। इतनी बड़ी रकम और आय के स्रोत खंगाले जा रहे हैं।

12/12/2019
11:00:25 am

चुनावों के बीच कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य धीरज साहू के घर आयकर की दबिश

चुनावों के बीच कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य धीरज साहू के घर आयकर की दबिश। बीते दिन रांची एयरपोर्ट पर धीरज साहू को 38 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया था। 

12/12/2019
11:00:23 am

चुनावों के बीच कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य धीरज साहू के घर आयकर की दबिश

चुनावों के बीच कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य धीरज साहू के घर आयकर की दबिश। बीते दिन रांची एयरपोर्ट पर धीरज साहू को 38 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया था। 

12/12/2019
10:19:32 am

मतदाताओं की लंबी कतारें

रांची के खिजरी में मतदान केंद्र राजकीय मध्य विद्यालय राजा डेरा पूर्वी में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। खिजरी विधानसभा के 159 नंबर बूथ पर 1092 मतदाता, 3 घंटे से कतार में लगे मतदाता अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

12/12/2019
10:11:37 am

हजारीबाग में वोट देने पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन

झारखंड विधानसभा चुनाव : 7 विधानसभा सीटों पर मतदान के दौरान हजारीबाग में वोट देने पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन।

12/12/2019
9:59:45 am

भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने वोट डाला

 झारखंड विधानसभा चुनाव: हजारीबाग के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा।

#JharkhandAssemblyPolls: Former Union Minister & BJP MP Jayant Sinha after casting his vote at a polling booth in Hazaribagh. Polling is underway in 17 constituencies in the state for the third phase of elections. pic.twitter.com/pt5TWrc69T

— ANI (@ANI) December 12, 2019

12/12/2019
9:57:49 am

बेटी के साथ वोट डालने पहुंचीं अन्नपूर्णा देवी

 अपनी बेटी डॉक्टर श्‍वेता के साथ वोट डालने के बाद कोडराम की भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी।

12/12/2019
9:55:17 am

पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में 62% वोटिंग हुई थी

 पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में इन क्षेत्रों में कुल 62% वोटिंग हुई थी।

12/12/2019
9:52:56 am

बाबूलाल मरांडी

धनवार विधानसभा क्षेत्र के कोदईबांक में वोट डालकर निकले पूर्व मुख्यमंत्री व झाविमो प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी।

12/12/2019
9:49:50 am

चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह नौ बजे तक कुल 12.89 फीसद मतदान

कोडरमा : 10.20
बरकट्ठा 15.90
बरही : 13.08
मांडू : 14.20
हजारीबाग : 10.27
सिमरिया : 13.77
बड़कागांव : 13.70
रामगढ़ : 14.22
धनवार : 7.57
गोमिया : 13.02
बेरमो : 12.75
ईचागढ़ : 14.11
सिल्ली : 16.35
खिजरी : 16.25
रांची : 10.64
हटिया : 11.40
कांके : 13.60
कुल : 12.89 

12/12/2019
9:47:26 am

मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित

 तीसरे चरण में आज सुबह से ही मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े नजर आ रहे है। लोकतंत्र के इस महोत्सव में मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

 

12/12/2019
9:45:03 am

झारखंड विधानसभा चुानव

झारखंड के 8 जिलों कोडरमा, हज़ारीबाग़, रामगढ़, रांची, चतरा, गिरिडीह, बोकारो एवं  सरायकेला-खरसावां के 17 विधानसभा सीटों पर प्राप्त आकड़ों के अनुसार  अभी तक 13.05 % मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है।

 

12/12/2019
9:31:40 am

रांची में 10.64% मतदान

सिल्ली :- 16.35%
खिजरी:- 16.25%
रांची:- 10.64%
हटिया:- 11.40%
कांके:- 13.64%

12/12/2019
9:30:58 am

कहां कितनी फीसद मतदान

 बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र:- 15.90%

बरही विधानसभा क्षेत्र:-13.08%
माण्डू विधानसभा क्षेत्र:-14.20%
हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र:- 10.27%

12/12/2019
9:30:02 am

12.89 फीसद मतदान

 झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के 17 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 12.89 फीसद मतदान।

12/12/2019
9:01:30 am

सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

 तीसरे चरण में भी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। कई क्षेत्र नक्सल प्रभावित तथा हजारों बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं, इसे ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

12/12/2019
8:20:32 am

वोट डालने के लिए कतार में लोग

झारखंड विधानसभा चुनाव: विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान के दौरान बोकारो में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में लोग।

 

#JharkhandAssemblyElections: People queue up to cast their votes at a polling station in Bokaro during the third phase of voting for assembly elections. pic.twitter.com/5u9mMgl0cI

— ANI (@ANI) December 12, 2019

12/12/2019
7:55:14 am

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

तीसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, मंत्री सीपी सिंह, मंत्री नीरा यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

12/12/2019
7:53:03 am

नतीजे 23 दिसंबर को

16 दिसंबर को 15 सीटों पर चौथे चरण के लिए मतदान होगा। 16 सीटों के लिए पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। नतीजे 23 दिसंबर को घोषित होंगे।

 

12/12/2019
7:52:01 am

मतदान जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव: चतरा में मतदान केंद्र संख्या 82 पर मतदान जारी है। राज्य के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं।

 

#JharkhandAssemblyPolls: Voting underway at polling booth number 82 in Chatra. Polling in 17 constituencies in the state for the third phase of elections being held today. pic.twitter.com/Nn7yNFfM1I

— ANI (@ANI) December 12, 2019

12/12/2019
7:49:21 am

पिछले दो चरणों में 33 सीटों पर मतदान हो चुके हैं

पिछले दो चरणों में झारखंड विधानसभा की कुल 33 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को संपन्न हुआ था।

 

12/12/2019
6:47:30 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोटिंग के लिए अपील की

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोटिंग के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में तीसरे चरण का मतदान आज होगा।अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। मैं अपने युवा दोस्तों से विशेष रूप से मतदान करने का आग्रह करता हूं।

Prime Minister Narendra Modi: The third phase of Jharkhand polls will take place today. Urging all those whose seats go to the polls today to vote in large numbers. I particularly urge my young friends to vote. (file pic) pic.twitter.com/TBs8uynpVC

— ANI (@ANI) December 12, 2019

12/12/2019
6:42:29 am

मतदान शुरू

 झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू। 

 

Voting begins for 17 constituencies in the third phase of the #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/yUk68N0s5z

— ANI (@ANI) December 12, 2019

12/12/2019
6:33:34 am

17 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान

 झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए हजारीबाग के एक मतदान केंद्र पर तैयारी चल रही है। राज्य के 17 विधानसभा क्षेत्रों आज मतदान होंगे।

Preparations underway at a polling booth in Hazaribagh for the third phase of #JharkhandAssemblyPolls. 17 assembly constituencies of the state will go to poll today. pic.twitter.com/y9irPAe9rl

— ANI (@ANI) December 12, 2019

12/12/2019
6:29:50 am

मतदान केंद्र का दृश्य

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रांची के सेंट ऐनी स्कूल में एक मतदान केंद्र का दृश्य। 

Preparations underway at a polling booth in St. Anne's School in Ranchi for the third phase of #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/jEqOR7DLmt

— ANI (@ANI) December 12, 2019

12/12/2019
6:27:22 am

झारखंड विधानसभा चुनाव

 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण में 17 सीटों पर आज वोटिंग होगी। इस दौरान राज्य के कुल आठ जिलों में मतदान होंगे।

Voting for the third phase of the Jharkhand Assembly Elections to be held in the state today. Polling will be held for 17 assembly constituencies. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/3BN4LjrpfO

— ANI (@ANI) December 12, 2019

chat bot
आपका साथी