Mandu Assembly Election 2019: मांडू में 65 फीसद वोट, बूथों पर मतदाताओं की रही भीड़

Mandu Assembly Election 2019 मांडू में बूथों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। यहां सुबह नौ बजे तक 14.20 फीसद वोट डाले गए।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 12:18 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 04:00 PM (IST)
Mandu Assembly Election 2019: मांडू में 65 फीसद वोट, बूथों पर मतदाताओं की रही भीड़
Mandu Assembly Election 2019: मांडू में 65 फीसद वोट, बूथों पर मतदाताओं की रही भीड़

रांची, जेएनएन। Mandu Assembly Election 2019 मांडू विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। तीसरे चरण के अंतर्गत यहां मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सुबह नौ बजे तक 14.20 फीसद वोट डाले गए। 11 बजे तक 32 प्रतिशत वोट डाले गए। दोपहर तीन बजे तक 65.1 प्रतिशत वोट डाले गए। कई बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें सुबह से ही लग गई थी। दिन चढऩे के साथ मतदाता मतदान के लिए अपने घरों से निकलने लगे। ईवीएम में सेटिंग और गड़बड़ी के कारण कुछ बूथों पर 15 मिनट से आधा घंटा तक लेट से मतदान आरंभ होने की सूचना है।

अधिकांश मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर मतदान आरंभ हो गया था। बूथों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। कंट्रोल रूम से हर पल की खबर रखी जा रही थी। मांडू में कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें दो महिला प्रत्याशी और चार निर्दलीय उम्मीदवार हैं।  अभी 1 बजे तक 47.10  फीसद वोटिंग हो चुका है।

पहली बार मतदान कर रही पायल कुमारी

chat bot
आपका साथी