Khijri Assembly Election 2019: खिजरी में 57 फीसद पड़े वोट, मतदाताओं में रहा जबर्दस्त उत्साह

Khijri Assembly Election 2019 मतदाता बड़े उत्साह से मतदान केंद्रों की ओर गए। खिजरी में कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:27 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 04:11 PM (IST)
Khijri Assembly Election 2019: खिजरी में 57 फीसद पड़े वोट, मतदाताओं में रहा जबर्दस्त उत्साह
Khijri Assembly Election 2019: खिजरी में 57 फीसद पड़े वोट, मतदाताओं में रहा जबर्दस्त उत्साह

रांची, जेएनएन। Khijri Assembly Election 2019 रांची जिले के खिजरी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। तीसरे चरण के लिए खिजरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद तीन बजे तक 57.47 फीसद वोट पड़े हैं। हालांकि वोट प्रतिशत बढ़ सकता है, क्‍योंकि तीन बजे तक कतार में खड़े मतदाताओं को भी वोट देने दिया जाएगा। खिजरी विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 16.25 फीसद वोट डाले गए। ग्यारह बजे तक 35.33 फीसद वोट पड़े। मतदाता बड़े उत्साह से मतदान केंद्रों की ओर गए। बूथों पर लंबी कतारें नजर आई। खिजरी में कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें चार महिला और एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां 1 बजे तक 53.01 फीसद वोटिंग हुई।

खिजरी विधानसभा आजसू प्रत्याशी रामधन बेदिया मतदान केंद्र पिस्का से वोट देकर निकलते।

खिजरी भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पाहन ने किया मतदान

chat bot
आपका साथी