Hatia Assembly Election 2019: हटिया में 3 बजे तक 47% मतदान, मतदाताओं में उत्साह

Hatia Assembly Election 2019 सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमडऩे लगी थी। युवा महिलाएं बड़े उत्साह से वोट देने के लिए बूथों पर जा रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 09:52 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 03:16 PM (IST)
Hatia Assembly Election 2019: हटिया में 3 बजे तक 47% मतदान, मतदाताओं में उत्साह
Hatia Assembly Election 2019: हटिया में 3 बजे तक 47% मतदान, मतदाताओं में उत्साह

रांची, जेएनएन। Hatia Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए हटिया विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। यहां सुबह नौ बजे तक 11.40 फीसद वोट डाले जा चुके हैं। दोपहर बाद तीन बजे तक 47.38 फीसद मतदान हुआ है। हटिया विधानसभा के सीपीएम प्रत्याशी सुभाष मुंडा ने नगड़ी के मध्य विद्यालय मेराल के बूथ नंबर 102 में मतदान किया। सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमडऩे लगी थी। युवा महिलाएं बड़े उत्साह से वोट देने के लिए बूथों पर जा रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नवीन जायसवाल हटिया से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं हटिया विधानसभा के एचईसी पटेल कालेज के बूथ संख्या 189  पर सुबह से पुरुष व महिलाओं की कतार लगी है। यहां एक बूथ पर 1890 मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव के समय भी यहां रात्रि नौ बजे तक वोटिंग हुई थी। हटिया विधानसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 23.15 फीसद मतदान हो चुका है। अभी 1 बजे तक 35.99% मतदान हुआ है।

हटिया विधानसभा के सीपीआईएम प्रत्यासी सुभाष मुंडा ने बूथ न0 102 मध्य विद्यालय मेराल में मतदान

हटिया में नवीन जायसवाल ने अपने परिवार के साथ वोट डाला

कांग्रेस के हटिया प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव हरमू के संत फ्रांसिस स्कूल मतदान करने पहुंचे।

chat bot
आपका साथी