Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting IN PICS: तस्‍वीरों में देखें, बूथों पर ऐसे खिलखिलाता रहा लोकतंत्र

Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting IN PICS झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के लिए गांव से लेकर शहर तक हर बूथ पर लंबी कतारें लगी हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 06:56 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 05:54 PM (IST)
Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting IN PICS: तस्‍वीरों में देखें, बूथों पर ऐसे खिलखिलाता रहा लोकतंत्र
Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting IN PICS: तस्‍वीरों में देखें, बूथों पर ऐसे खिलखिलाता रहा लोकतंत्र

रांची, जेएनएन। Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting IN PICS झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शुरू होते ही यहां हर बूथ पर उत्‍साही मतदाताओं का जुटान शुरू हो गया है। गांव के बूथों पर खासी भीड़ लगी है। हालांकि शहरी मतदान केंद्रों पर भी अब वोटरों की तादाद बढ़ रही है। चुनाव आयोग की ओर से इस बार मतदाताओं को टोकन सुविधा भी उपलब्‍ध कराई गई है। बूथ पर लंबी कतारों में खड़े होने से बचने के लिए वे टोकन लेकर अपने घर जा पाएंगे। आइए तस्‍वीरों में देखें, कैसे हो रही इन 20 सीटों पर वोटिंग...

Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting IN PICS

 

सिमडेगा के ठाकुरटोली पोलिंग बूथ पर भारी तादाद में वोट डालने पहुंची महिला मतदाता।

खरसावां के खेलाड़ी साई स्थित प्राथमिक विद्यालय में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्‍नी के साथ वोट डाला।

एक दिव्‍यांग मतदाता को सम्‍मानित करती बूथ कर्मी, वोट देने पहुंचे कडि़या मुंडा, नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपनी पत्‍नी के साथ वोट डाला।

नक्‍सली कुंदन पाहन के गांव बारीगरा में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़।

पश्चिम सिंहभूम के मझगांव विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय छोटारायकमन बूथ संख्या 200 पर सुबह 6 बजे से ही कुहासे के बीच मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता।

नक्‍सली कुंदन पाहन के गांव बारीगरा में उसके घर के बगल में बूथ पर तैनात सुरक्षा बल।

सिमडेगा के बूथ नंबर 139 में वोट देने के लिए खड़ी मुस्लिम महिलाएं।

वोट करने से पहले सोनारी राम मंदिर में पत्नी के साथ पूजा करते जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह।

सिमडेगा में वोट देने के बाद स्‍याही का निशान दिखाते भाजपा के उम्‍मीदवार श्रद्धानंद बेसरा।

खूंटी के शहरी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर बुजुर्ग और दिव्‍यांग मतदाता।

तमाड़ में एक मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं की भीड़।

बुंडू में मध्य विद्यालय, एदलहातू में मतदाताओं के स्वागत में बनाई गई रंगोली।

घाटशिला में बाइक से मतदान केंद्र का जायजा लेती गालूडीह पुलिस।

जमशेदपुर के गांधी मैदान मानगो में मतदान के लिए कतार में खड़े लोग।

सिमडेगा में वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम से जिले के कुल 142 बूथों में रखी जा रही है नजर।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी