Jharkhand Election 2019: रामेश्वर उरांव के बड़े बोल, 16 को ढुलू महतो हो जाएगा क्लीन बोल्‍ड

Jharkhand Assembly Election 2019 बाघमारा में ढुलू एक समस्या नहीं बल्कि एक आतंक है। जिससे व्यापारी लोग अपना कारोबार बंद कर बेरोजगार हो गये और लोग यहां से पलायन कर गये।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 07:57 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 10:08 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: रामेश्वर उरांव के बड़े बोल, 16 को ढुलू महतो हो जाएगा क्लीन बोल्‍ड
Jharkhand Election 2019: रामेश्वर उरांव के बड़े बोल, 16 को ढुलू महतो हो जाएगा क्लीन बोल्‍ड

धनबाद, जेएनएन। बाघमारा में ढुलू एक समस्या नहीं, बल्कि एक आतंक है। जिससे व्यापारी लोग अपना कारोबार बंद कर बेरोजगार हो गये, और लोग यहां से पलायन कर गये। क्षेत्र की बहु बेटियां सुरक्षित नहीं है। 16 दिसंबर को ढुलू  महतो स्वत: यहां से आउट हो जायेगा। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने शनिवार को  मुरलीडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आज तक बिजली की समस्या में भी कोई सुधार नहीं हुआ। भाजप-आजसू मिलकर 16 वर्षों तक झारखंड का लूट रहा है। यहां की मां बहनों को आज किलोमीटर दूर जाकर नदी से पानी लाना पड़ता है।  भाजपा की सरकार में करीब छह हजार विद्यालय बंद हो गया और बच्चों का भविष्य में अंधेरा छा गया है। जनता अब परेशान हो चुकी है और परिवर्तन चाहती है।

उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी की सरकार बनी तो हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देंगे, नहीं तो प्रत्येक व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता मुहैया करायी जायेगी। जो किसानों की हालत खराब है और वह कर्ज के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं, उनका दो लाख तक कर्ज माफ करेंगे। स्कूल कॉलेज में पढऩे वाली हर बालिकाओं को साइकिल देंगे। उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाने के लिये कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक ओपी लाल ने कहा कि अब वो बुढ़ा हो चुके हैं, वर्तमान विधायक से लडऩे के लिये ही उन्होंने जलेश्वर महतो को अपना कमान दिया है। प्रत्याशी  जलेश्वर महतो ने कहा कि वर्तमान विधायक ने पूरे क्षेत्र से कोयला चोरी कर करोड़ो की अवैध संपत्ति अर्जित कर ली है। यह शर्म की बात है कि चुनावी माहौल में देश के गृहमंत्री अमित शाह ढुल्लू महतो के घर आकर सभा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के इस कार्यक्रम से प्रशासन को डराने की साजिश बताया। सभा का संचालन अब्दुल समद अंसारी तथा धन्यवाद ज्ञापन झामुमो नेता अजमुल अंसारी ने किया। प्रदेश सचिव रणविजय सिंह, हटिया के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव आदि ने संबोधित किया। 

chat bot
आपका साथी