Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस की सौगंध-बुलंद बनाएंगे झारखंड; RPN ने किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज

Jharkhand Assembly Election 2019 राजधानी रांची के मोहराबादी मैदान से शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की अगुआई में कांग्रेस चुनाव अभियान की शुरुआत की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 10:13 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 01:44 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस की सौगंध-बुलंद बनाएंगे झारखंड; RPN ने किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस की सौगंध-बुलंद बनाएंगे झारखंड; RPN ने किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस अपना झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरू की है। प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह इस अभियान की अगुआई के लिए शुक्रवार को रांची पहुंचे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्‍होंने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में मात्र 25 सीटें मिलेंगी। भाजपा के घमंड के चलते उनके सहयोगी उनका साथ छोड़ रहे है। प्रदेश में जेएमएम और राजद के साथ संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार होगा। कांग्रेस ने इस बार नारा दिया है, कांग्रेस की सौगंध- बुलंद बनाएंगे झारखंड।

इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने बताया कि राजधानी रांची के मोहराबादी मैदान से शुक्रवार को चुनाव अभियान की शुरुआत की जा रही है। इससे पहले बीते दिन कांग्रेस ने अपने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। जिसमें राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद और रणदीप सिंह सुरजेवाला आदि नेताओं का नाम शामिल है। हालांकि कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट से कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी का नाम नदारद है।

chat bot
आपका साथी