Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : ग्रामीण क्षेत्र में बरसे वोट, सबसे हॉट सीट पर रही सुस्‍ती

Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting. कोल्‍हान में 13 सीटों पर मतदान शुरू है। यहां रघुवर दास बागी सरयू राय समेत सभी प्रत्‍याशियों की तकदीर वोटर लिख रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:04 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 05:29 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : ग्रामीण क्षेत्र में बरसे वोट, सबसे हॉट सीट पर रही सुस्‍ती
Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : ग्रामीण क्षेत्र में बरसे वोट, सबसे हॉट सीट पर रही सुस्‍ती

जमशेदपुर, जेएनएन।  Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting झारखंड के कोल्‍हान में 13 सीटों पर मतदान संपन्‍न हो गया। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, बागी सरयू राय समेत सभी प्रत्‍याशियों की तकदीर जनता जनार्दन ने लिख दी। शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में वोट डालने को लेकर ज्यादा उत्साह रहा। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में  सर्वाधिक 74.44 प्रतिशत वोट पड़े । सबसे कम मत प्रतिशत जमशेदपुर पश्चिम में विधानसभा क्षेत्र का  47.14 रहा। आश्‍चर्यजनक रूप से सूबे की सबसे हॉट सीट मानी गई जमशेदपुर पूर्वी में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 10 प्रतिशत कम वोट पड़े। 

पांच बजे तक मतदान

वर्ष  2014 : वर्ष  2019 पांच बजे तक

बहरागोड़ा : 75:98 : 74.44  घाटशिला (एसटी) : 69:25 : 64.49 पोटका (एसटी) : 68:71 : : 64.30 जुगसलाई (एससी) : 67:42 :  65.49 जमशेदपुर पूर्वी : 60:93  : 51.09 जमशेदपुर पश्चिमी : 59:65 : 47.14 सरायकेला (एसटी) : 72:23 : 56.77 चाईबासा (एसटी) : 72:52 : 47.38 मझगांव (एसटी) : 73:08 : :  66.67 जगन्नाथपुर (एसटी) : 70:49 : : 60.99 मनोहरपुर (एसटी) : 68:61 : : 60.03 चक्रधरपुर (एसटी) : 71:47 : : 65.61 खरसावां (एसटी) : 77:72 : 60.10
3 बजे तक मत प्रतिशत

पूर्वी सिंहभूम 

जमशेदपुर पूर्वी -46.41

जमशेदपुर पश्चिमी 43.22

जुगसलाई 59.00

पोटका 61

घाटशिला 64.47

बहरागोड़ा 66.38

पश्चिमी सिंहभूम

चाईबासा - 66.28 

मझगांव  66.67

जगन्नाथपुर 60.99 

मनोहरपुर  60.03

चक्रधरपुर  62.72

सरायकेला खरसावां 

सरायकेला - 56.77

खरसावां - 49.17

बहरागोड़ा से सबसे अधिक वोट

दोपहर एक बजे तक 45.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस समय तक सर्वाधिक बहरागोड़ा में आधे से अधिक यानि 52.20 प्रतिशत वोड पड़ चुके थे। कोल्हान में एक बजे तक सबसे कम मत प्रतिशत मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र का 38.51 रहा।

अपराह्न 01 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 

 पूर्वी सिंहभूम

44- बहरागोड़ा-        52.2

45- घाटशिला-          49.9

46- पोटका-              48

47- जुगसलाई-         44.1

48- जमशेदपुर(पूर्वी)-  34.9

49-जमशेदपुर(पश्चिमी)- 33

पश्चिमी सिंहभूम 

52.चाईबासा(अ.ज.जा)- 42.72%

53.मंझगांव(अ.ज.जा)- 51.09%

54.जगन्नाथपुर(अ.ज.जा)- 46.17%

55.मनोहरपुर(अ.ज.जा)- 38.51%

56.चक्रधरपुर(अ.ज.जा)- 46.41%

सरायकेला-खरसावां जिला

सरायकेला - 46.23%

57 खरसावां - 49.17%

सुबह 11 बजे तक 28.51 प्रतिशत मतदान

सुबह 11 बजे तक कुल 28.51 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। इस समय तक कोल्हान की कुल 13 सीटों में सर्वाधिक मतदान पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव विधानसभा क्षेत्र में डाले गए। यहां कुल 36.73 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। इसके बाद चाईबासा सदर में 32.56 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। पूर्वी सिंहभूम के पोलिंग बूथों में 11 बजे तक सबसे अधिक बहरागोड़ा विधासभा क्षेत्र में 28.50 फीसद डाले गए। सबसे कम मतदान जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में 20.30 प्रतिशत डाले गए। मुख्यमंत्री के क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी में 21.01 फीसद वोट डाले गए हैं। 

11 बजे तक का अपडेट

कुल 28.51 प्रतिशत

पूर्वी सिंहभूम - 

जमशेदपुर पूर्वी 21.01

जमशेदपुर पश्चिमी 20.30

जुगसलाई 27.20

पोटका 27.00

घाटशिला 26.80

बहरागोड़ा 28.50

पश्चिमी सिंहभूम

चाईबासा : 32.56

मझगांव : 36.73

जगन्नाथपुर : 30.02

मनोहरपुर : 30.79

चक्रधरपुर : 31.50

सरायकेला खरसावां 

सरायकेला - 29.12

खरसावां - 31.64

बोले रघुवर-लड़े कोई, जीतेगी भाजपा

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा- लड़े कोई, जीत तो भाजपा की ही होगी। शनिवार को भालूबासा स्थित राजकीय हरिजन हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद करीब सवा दस बजे मुख्यमंत्री वहां मौजूद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा को पूरे राज्य में 70 प्लस सीटें मिलने जा रही हैं। 

कार्यकर्ताओं से की बातचीत, एक घर से मंगाई चाय

मुख्यमंत्री सुबह दस बजे के लगभग अपने परिवार के साथ राजकीयकृत हरिजन हाईस्कूल पहुंचे थे। पत्नी, बेटे व बहू सहित परिवार के अन्य सदस्य मतदान कर लौट गए लेकिन रघुवर दास मतदान केंद्र के बाहर बैठ गए। वहां उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इसी दौरान समीप के एक घर के लोगों से चाय पीने की इच्छा जताई। घरवालों ने उन्हें खुशी-खुशी चाय पिलाई। मीडिया से बातचीत और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा करने के बाद मुख्यमंत्री वहां से चले गए।  

सरयू ने डीएम मदन, देवेंद्र सिंह ने सोनारी में किया मतदान

जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित डीएम मदन स्कूल के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सुबह-सुबह मतदान शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद अपने समर्थकों के साथ पहुंचे सरयू राय ने मतदान के बाद कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मतदाताओं का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। 

पूजा-पाठ कर वोट देने पहुंचे देवेंद्र सिंह

वहीं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे देवेंद्र सिंह ने घर से निकलने के बाद सोनारी स्थित राम मंदिर में पूजा-पाठ किया। उसके बाद सोनारी में ही अपने मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला।

मानगो के ब्लू बेल्स स्कूल में एक घंटा देर से शुरू हुई वोटिंग

जमशेदपुर पश्चिमी विधानभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से सुचारू तरीके से मतदान शुरू हुआ। कहीं-कहीं मतदान शुरू होने में विलंब की सूचना मिली। मानगो डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 219 पर करीब एक घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ। सुबह सात बजे से पहले ही यहां मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मतदान शुरू होने में विलंब होने पर इंतजार कर रहे वोटर गुस्से में आ गए। पीठासीन अधिकारी व मतदानकर्मियों की टीम से उनकी बकझक भी हुई। आखिरकार एक घंटा विलंब से इस मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू हो गई। 

सुबह 10 बजे तक मतदान कुल 11.90 प्रतिशत

पूर्वी सिंहभूम  जिला जमशेदपुर पूर्वी 11.55 जमशेदपुर पश्चिमी 11.09 जुगसलाई 14.80 पोटका 14.90 घाटशिला 14.10 बहरागोड़ा 16.30

पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा : 14.46 मझगांव : 14.07 जगन्नाथपुर : 12.90 मनोहरपुर : 10.12 चक्रधरपुर : 11.72

सरायकेला खरसावां  सराकेला : 15.66 खरसावां : 13.44

कुछ मतदान केंद्रों पर इवीएम में तकनीकी खराबी के चलते देर से शुरू हुआ मतदान

कहीं-कहीं तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर से मतदान शुरू होने की सूचना मिली। पश्चिम सिंहभूम के झींकपानी के बूथ संख्या 190, 190, 191, 192 व 193 में इवीएम में तकनीकी खराबी की बात सामने आई।

पूजा-पाठ कर निकले प्रत्याशी, किया मतदान

पूजा करते जमशेदपुर पश्चिमी के भाजपा प्रत्‍याशी देवेंद्र सिंह। 

वोट डालकर निकले सीएम के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे मंत्री सरयू राय। 

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने बिष्टुपुर राम मंदिर में पूजा की उसके बाद अपना मतदान किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मैदान में उतरे सरयू राय ने भी सुबह-सुबह बिष्टुपुर स्थित डीएम मदन स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

ग्रामीण क्षेत्रों में कुहासे के बावजूद लगी लंबी कतार

ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कोहरे की धुंध के बावजूद मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। निर्धारित समय से पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई। 

बिष्टुपुर में भिड़े दो पक्ष

बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे स्थित गुजराती स्कूल के मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होने के कुछ ही देर बाद दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली। हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाधित रहने के बाद फिर मतदान सुचारू तरीके से शुरू हुआ। 

कहीं पुरुष ज्यादा तो कई केंद्रों पर महिलाओं की लंबी रही कतार 

शनिवार को सुबह मतदान शुरू होने पर कई केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतार देखी गई। परसुडीह के कई केंद्रों पर पुरुष वाली लाइन में दूर तक कतार लग गई जबकि महिला वाली लाइन में काफी कम संख्या में महिलाएं थीं। 

सोनारी में छह बजे से ही कतार

जमशेदपुर के सोनारी में गुरुजात संघ बूथ पर छह बजे से ही कतार लगनी शुरू हो गई थी। इस  बूथ संख्या 36 के पहले वोटर 65 वर्षीय माया राम रहे।  इनका रिकॉर्ड है कि पिछले छह बार से इस बूथ में सबसे पहले वोट करते आ रहे हैं। मुसाबनी में आदर्श मतदान केंद्र संख्या 270 एवं 271 में बीडीओ अजय कुमार रजक ने मतदातओं को गुलाब फूल देकर किया स्वागत। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। घाटशिला के बूथ संख्या 50 व 51 में ठीक 7 बजे मतदान शुरू हुआ । मतदान के प्रति लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। 57 न बूथ के इवीएम में खराबी की वजह से आधे घंटा देर से  मतदान शुरू हुआ। यहां मतदाताओं की  कतार लगी रही। 

सोनारी में गुरुजात संघ बूथ। 

65 वर्षीय माया राम पिछले छह बार से अपने बूथ में सबसे पहले वोट करते आ रहे हैं। इस बार भी किया। 

पूर्वी सिंहभूम के छह विधानसभा क्षेत्र में  129 मॉडल बूथ

पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 129 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। इसमें से जमशेदपुर शहरी के तीन विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी तथा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के 82 मतदान केंद्र को मॉडल बूथ बनाया गया है। वहीं जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में जहां जुगसलाई नगर परिषद की ओर से कार्यालय को ही मॉडल बूथ बनाया गया है। जहां पांच बूथ है। सभी बूथ को बेहतर ढंग से सजाया गया है। चारों ओर गुब्बारा से सजाया गया है। जबकि बुजुर्ग मतदाताओं के बैठने के लिए सोफा व कुर्सी लगाया गया है। जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने बताया कि संत जॉन स्कूल को मॉडल बूथ बनाया गया है जहां पांच बूथ है।

केपीएस में चार बूथ

केरला पब्लिक स्कूल को मॉडल बूथ बनाए गए हैं जहां चार बूथ है। इसके अलावा जुगसलाई नगर परिषद की ओर से महिलाओं के लिए पिंक बूथ आरपी पटेल स्कूल में बनाया गया है, जहां मतदानकर्मी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिला ही रहेंगी। वहीं दूसरी ओर मानगो नगर निगम की ओर से गुरुनानक हाईस्कूल मानगो, न्यू केरला पब्लिक स्कूल, एमओयू एकेडमी, विवेकानंद अंग्रेजी स्कूल ओल्ड पुरूलिया रोड मानगो को मॉडल बूथ बनाया गया है। इसके अलावा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से जमशेदपुर पब्लिक स्कूल बारीडीह, सीपी समिति मिडिल स्कूल केबल बस्ती, आरडी टाटा टेक्नीकल इंस्टिच्यूट गोलमुरी, जीईएल चर्च मिडिल स्कूल सीतारामडेरा, कार्मेल जूनियर कॉलेज सोनारी, टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा, बाल्डवीन फार्म एरिया हाई स्कूल कदमा, रिवर व्यू अंग्रेजी स्कूल न्यू रानीकूदर कदमा को मॉडल बूथ बनाए गए हैं। 

विधानसभा   बूथ की संख्या 

बहरागोड़ा      15 मॉडल बूथ 

घाटशिला       22 मॉडल बूथ 

पोटका         10 मॉडल बूथ 

जुगसलाई      29 मॉडल बूथ 

जमशेदपुर पश्चिम 34 मॉडल बूथ 

जमशेदपुर पूर्वी    19 मॉडल बूथ 

मॉडल बूथ में मतदाताओं को हर जरुरी सुविधा 

मॉडल बूथ के प्रवेश द्वार को आकर्षक ढंग से सजावट की गयी है। पूरे बूथ परिसर में कालीन बिछाया गया है। स्वास्थ्य सेवा, संबंधित विधानसभा क्षेत्र का नाम एवं मतदान केंद्र का नाम का साइन बोर्ड, मतदाताओं को बैठने के लिए शोफा, कुर्सी, पानी, पंखा, कूलर के अलावा दिव्यांग मतदाताओं के लिए एक स्वयं सेवक तथा एक व्हील चेयर रखा गया है। 

chat bot
आपका साथी