Jharkhand Assembly Election 2019: पहले चरण के लिए जदयू ने जारी की 11 प्रत्याशियों की सूची

Jharkhand Assembly Election 2019. पूर्व मंत्री सुधा चौधरी छतरपुर से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने दो सूची अलग-अलग जारी की। मंगलवार को दो सीटों के लिए घोषणा होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 09:24 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: पहले चरण के लिए जदयू ने जारी की 11 प्रत्याशियों की सूची
Jharkhand Assembly Election 2019: पहले चरण के लिए जदयू ने जारी की 11 प्रत्याशियों की सूची

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - सभी 81 सीटों पर अकेले चुनाव लडऩे की घोषणा करनेवाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सोमवार को पहले चरण की 13 सीटों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने दो सूची अलग-अलग जारी की। पहली सूची में आठ तथा दूसरी सूची में तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। नामांकन के लिए सिर्फ एक दिन शेष बचने के बावजूद दो सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर सकी।

चतरा और लातेहार विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। पार्टी ने जिन प्रत्याशी को टिकट दिया है उनमें पूर्व मंत्री सुधा चौधरी भी शामिल हैं, जो छत्तरपुर से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार के अनुसार, शीघ्र ही अन्य चरणों की सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

विस सीट   प्रत्याशी

छत्तरपुर   सुधा चौधरी

विशुनपुर  कृपालता देवी

मनिका  बुद्धेश्वर उरांव

पांकी  सुशील कुमार मंगलम

विश्रामपुर  ब्रह्नदेव प्रसाद

हुसैनाबाद आदित्य चंदेल

गढ़वा  पतंजलि केशरी

भवनाथपुर  शकुंतला जयसवाल

गुमला  प्रदीप उरांव

लोहरदगा  दीपक उरांव

डालटनगंज  शैलेंद्र कुमार

chat bot
आपका साथी