Jharkhand Assembly Election 2019: आज आएंगे अमित शाह-योगी आदित्यनाथ

Jharkhand Assembly Election 2019 सोमवार को अमित शाह और योगी आदित्यनाथ झारखंड पहुंच रहे है। यहां दोनों कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 07:42 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 07:42 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: आज आएंगे अमित शाह-योगी आदित्यनाथ
Jharkhand Assembly Election 2019: आज आएंगे अमित शाह-योगी आदित्यनाथ

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को झारखंड पहुंच रहे हैं। वे संताल परगना में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव भी कई सभा करेंगे। अमित शाह 12 बजे बरहरवा हाईस्कूल मैदान ,बरहरवा में और 2 बजे कामली बगीचा मैदान, पोड़ैयाहाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, योगी आदित्यनाथ 11 बजे बेवा ग्राउंड, जामताड़ा, एक बजे बलबड़ा हाई स्कूल मैदान महगामा और दो बजे रेलवे मैदान साहेबगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दिनेश लाल यादव की चुनावी सभा 11बजे जिरामनी मैदान सारठ और 12.30 बजे परसापनी मैदान, गोड्डा में होगी।

chat bot
आपका साथी