Jharkhand Assembly Election 2019: चौथे चरण का थम गया चुनावी शोर, अंतिम दिन दिग्गजों ने लगाया जोर

Jharkhand Assembly Election 2019. चौथे दौर की 15 सीटों पर सोमवार को वोट पड़ेंगे। अंतिम दिन अमित शाह राजनाथ जेपी नड्डा योगी आदित्य नाथ तेजस्वी चिराग की चुनावी सभाएं हुईं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 07:08 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: चौथे चरण का थम गया चुनावी शोर, अंतिम दिन दिग्गजों ने लगाया जोर
Jharkhand Assembly Election 2019: चौथे चरण का थम गया चुनावी शोर, अंतिम दिन दिग्गजों ने लगाया जोर

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत चौथे दौर की 15 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को प्रचार अभियान खत्म हो गया। अब इन सीटों पर प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकेंगे। इन सीटों पर 16 दिसंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इस दौर की 15 सीटों में दस सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान होना है, इसलिए वहां शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हुआ।

इनमें मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया तथा बाघमारा शामिल हैं।  वहीं, बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी तथा टुंडी में शाम तीन बजे ही चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इन सीटों पर शाम तीन बजे तक ही मतदान होगा। इधर, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों और प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया।

चौथे चरण के अलावा पांचवें चरण की सीटों पर भी कई दिग्गजों ने चुनावी जनसभाएं कीं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, राजद के तेजस्वी यादव, लोजपा के चिराग पासवान आदि शामिल हैं।

दो वर्तमान व सात पूर्व मंत्री की जुड़ी है प्रतिष्ठा

चौथे चरण के चुनाव से दो मंत्री, सात पूर्व मंत्री व वर्तमान 14 विधायकों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। इस चरण में कुल 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 22 महिलाएं तथा 59 निर्दलीय हैं। सबसे अधिक कुल 25 प्रत्याशी बोकारो में तथा सबसे कम आठ निरसा में हैं।

संबंधित जिलों में ड्राइ डे लागू

संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के पूरे जिले व सीमावर्ती जिलों में ड्राइ डे भी लागू हो गया है। इसके तहत इन जिलों व सीमावर्ती जिलों में 48 घंटे तक शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

chat bot
आपका साथी