Jharkhand Election 2019: आगे-आगे मोदी, पीछे-पीछे राहुल; अब चढ़ा झारखंड चुनाव का असली रंग

Jharkhand Election 2019. सोमवार को PM नरेंद्र मोदी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत आधा दर्जन बड़े नेताओं की दर्जन भर सभाएं झारखंड में हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 04:43 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 11:58 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: आगे-आगे मोदी, पीछे-पीछे राहुल; अब चढ़ा झारखंड चुनाव का असली रंग
Jharkhand Election 2019: आगे-आगे मोदी, पीछे-पीछे राहुल; अब चढ़ा झारखंड चुनाव का असली रंग

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चल रहे धुआंधार प्रचार के बीच स्टार वार भी तेज हो गया है। भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों ने इसमें अपनी ताकत झोंक दी है। हाल यह है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत आधा दर्जन बड़े नेताओं की दर्जन भर सभाएं झारखंड में हुई। आलम यह था कि आगे-आगे मोदी चल रहे थे तो पीछे-पीछे राहुल गांधी।

हजारीबाग के बरही में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस और अन्य विरोधियों पर निशाना साधा, तो वहां से कुछ ही किलोमीटर दूर बड़कागांव में कांग्रेस की सभा में राहुल गांधी पीएम मोदी पर आरोपों के तीर चला रहे थे। मोदी बोकारो पहुंचे तो राहुल गांधी ने रांची के बीआइट मेसरा से हुंकार भरी। मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार, अस्थिरता और समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। तो राहुल ने गरीबों की उपेक्षा कर उद्योगपतियों की मदद कर और झूठे सपने दिखाने पर मोदी पर घेरा।

बरही और बोकारो में पीएम मोदी

झारखंड में सोमवार को बरही और बोकारो में अपनी चुनावी सभाओं में कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। मोदी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को धूल चटा दी है। कर्नाटक में जहां भाजपा नहीं थी, वहां भी जनता ने विजय ध्वज भाजपा को दे दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में अब तक की सरकारों ने चारागाह समझ रखा था। कांग्रेस खुद लुटो और लुटने दो की नीति पर काम करती है।

बड़कागांव में राहुल गांधी बोले

हजारीबाग के बड़कागांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दो हिन्दुस्तान नहीं बनने देंगे। उन्होंने देश को दुनिया का रेप कैपिटल बताया। कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इसके लिए यूपी का उदाहरण दिया। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो कंपनियों की जमीन छीनकर किसानों को वापस करेंगे। किसानों का कर्ज माफ होगा, ओबीसी को 27 फीसद रिजर्वेशन दिया जाएगा। उन्होंने रघुवर दास को देश का सबसे भ्रष्ट सीएम कहा। कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा की राज्य सरकारें 10-15 उद्योपतियों के लिए काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी