Jharkhand Assembly Election 2019: दूरदर्शन-आकाशवाणी पर चुनाव प्रचार के लिए ड्रा, पार्टियों का क्रम तय

Jharkhand Assembly Election 2019 दूरदर्शन तथा आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए आवंटित समय को लेकर बैठक हुई। इसमें ड्रा के माध्यम से राजनीतिक दलों के क्रम का निर्धारण किया गया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 12:19 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 12:19 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: दूरदर्शन-आकाशवाणी पर चुनाव प्रचार के लिए ड्रा, पार्टियों का क्रम तय
Jharkhand Assembly Election 2019: दूरदर्शन-आकाशवाणी पर चुनाव प्रचार के लिए ड्रा, पार्टियों का क्रम तय

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे की अध्यक्षता में बुधवार को राजनीतिक दलों के लिए दूरदर्शन तथा आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए आवंटित समय को लेकर बैठक हुई। इसमें ड्रा के माध्यम से राजनीतिक दलों के क्रम का निर्धारण किया गया। तय हुआ कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार दलों द्वारा स्क्रिप्ट दूरदर्शन तथा आकाशवाणी में निर्धारित समय तक जमा किया जाएगा। संबंधित कमेटी की जांच के बाद उसका प्रसारण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी