Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस की तैयारियां तेज, स्क्रीनिंग कमेटी बना रही रणनीति

Jharkhand Assembly Election 2019. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सलीम अहमद बुधवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 09:03 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 09:03 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस की तैयारियां तेज, स्क्रीनिंग कमेटी बना रही रणनीति
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस की तैयारियां तेज, स्क्रीनिंग कमेटी बना रही रणनीति

रांची, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और झारखंड विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सलीम अहमद ने बुधवार को रांची पहुंचने पर कहा कि पांच वर्षों के भाजपा शासन में जनता को सिर्फ विकास के नाम पर धोखा मिला है। जन भावनाओं का अनादर कर सरकारी नीतियां बनाई गईं जिससे जनता में आक्रोश है। समय आ गया है और जनता अब बदलाव चाहती है। इसके पूर्व बुधवार को बेंगलूर से रांची पहुंचे अहमद का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव के साथ-साथ जोनल को-ऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद उनका स्वागत करने पहुंचे थे। प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि सलीम अहमद ने कांग्रेस कार्यकताओं के साथ बैठक की तथा विधानसभावार कांग्रेस की तैयारी, प्रचार प्रसार की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी