Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस बोली- झारखंड में डबल नहीं, फेल इंजन की सरकार

Jharkhand Assembly Election 2019. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि बेरोजगारी में झारखंड अव्वल। भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 07:54 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस बोली- झारखंड में डबल नहीं, फेल इंजन की सरकार
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस बोली- झारखंड में डबल नहीं, फेल इंजन की सरकार

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस ने भाजपा के बहुप्रचारित डबल इंजन की सरकार के नारे पर पलटवार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह मीडिया प्रभारी प्रणव झा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड में डबल इंजन नहीं, फेल इंजन की सरकार है। सरकार हर मोर्चे पर मात खा रही है। रोजगार पर सवाल पूछा जाता है, तो भाजपा के नेता जवाब नहीं दे पाते।

संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता जरिता लैफतलोंग, प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी भी मौजूद थे। प्रणव झा ने कहा कि आर्थिक मंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को अपने चंगुल में ले लिया है। देश-विदेश के अर्थशास्त्री चिंताजनक बयान दे रहे हैं। पहले से फैली बेरोजगारी को ताला लगते कारखाने और अधिक भयावह बना रहे हैं।

कृषि और किसानों का हाल बेहाल है। महंगाई भयावह है। प्याज का रेट पेट्रोल से आगे हो गया है। बढ़ती महंगाई से लोगों के आंसू निकल रहे हैैं। भाजपा ने 2014 के मैनिफेस्टो में रोजगार का वादा किया था। असलियत यह है कि आज बेरोजगारी से ग्रसित 10 राज्यों में छह भाजपा शासित राज्य हैैं। वास्तविकता यह है कि झारखंड की शहरी  बेरोजगारी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री हैं।

chat bot
आपका साथी