Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया का चुनावी रण बना रोमांचक, राजनाथ के बाद अब सिंधिया भरेंगे हुंकार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब झरिया के चुनावी रण में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उतरने वाले हैं। वे जियलगोरा स्टेडियम में मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 09:28 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 09:28 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया का चुनावी रण बना रोमांचक, राजनाथ के बाद अब सिंधिया भरेंगे हुंकार
Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया का चुनावी रण बना रोमांचक, राजनाथ के बाद अब सिंधिया भरेंगे हुंकार

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झरिया का चुनावी रण रोमांचक हो चला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब इस चुनावी रण में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) उतरने वाले हैं। सिंधिया झरिया के जियलगोरा स्टेडियम में मंगलवार को दोपहर 12 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह (Purnima Neeraj Singh) के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करने आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि राज्य के हॉटकेक झरिया विधानसभा सीट पर एक ही परिवार की देवरानी-जेठानी आमन-सामने हैं। जेठानी पूर्णिमा नीरज सिंह का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी व देवरानी रागिनी सिंह से है।

रागिनी भाजपा विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं। संजीव सिंह फिलहाल नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। संजीव सिंह से पहले उनकी मां कुंती सिंह भी दो बार (2004, 2009) झरिया से विधायक रह चुकी हैं। ऐसे में आम चर्चा है कि चुनाव परिणाम जो भी हो, झरिया विधानसभा 'सिंह मैशन' परिवार से ही संचालित होगा।

chat bot
आपका साथी