Jharkhand Election 2019: कांग्रेस ने कांके का कैंडिडेट बदला, Ex DGP राजीव कुमार का टिकट कटा; खड़े होंगे सुरेश बैठा

Jharkhand Assembly Election 2019 भारी विरोध के बाद कांग्रेस ने बदला कांके का उम्मीदवार तीन नामों की सूची में मांडर व जगन्नाथपुर से पार्टी ने दिए नए नाम

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:14 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 08:14 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: कांग्रेस ने कांके का कैंडिडेट बदला, Ex DGP राजीव कुमार का टिकट कटा; खड़े होंगे सुरेश बैठा
Jharkhand Election 2019: कांग्रेस ने कांके का कैंडिडेट बदला, Ex DGP राजीव कुमार का टिकट कटा; खड़े होंगे सुरेश बैठा

रांची, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारी विरोध के बाद कांके विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पूर्व डीजीपी राजीव कुमार का टिकट काटकर अब ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा को टिकट देने की घोषणा की गई है। रविवार की देर रात कांग्रेस ने 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें कांके के अलावा मांडर और जगन्नाथपुर का नाम है। मांडल विधानसभा क्षेत्र से सनी टोप्पो को टिकट दिया गया है जबकि जगन्नाथपुर से सोना राम सिंकू को टिकट मिला है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का कांके और रांची के कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही पार्टी मुख्यालय में जमकर विरोध किया था। उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगने के साथ ही उन पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया गया था। कांग्रेस कर्मियों का उग्र विरोध देखते हुए कांके विधानसभा से उम्मीदवार बदल दिया गया है। उम्मीदवार बदलने से पहले कांग्रेस ने पूर्व डीजीपी को विश्वास में लिया और उन्हें बदलाव की जानकारी भी दी गई। अब चर्चा है कि कांग्रेस बोकारो से भी उम्मीदवार को बदलने पर विचार कर रही है।

chat bot
आपका साथी