Jharkhand Assembly Election 2019: CM ने महागठबंधन से संताल को किया सावधान, फिर से डबल इंजन की सरकार के लिए मांगा आशीर्वाद

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला के लिए विपक्षी की कवायद पर CM ने तंज कसते हुए कहा चोर-लुटेरे फिर से महागठबंधन बना रहे हैं। जनता को चोर-लुटेरो से बचकर रहने की जरूरत है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 01:35 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 01:35 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: CM ने महागठबंधन से संताल को किया सावधान, फिर से डबल इंजन की सरकार के लिए मांगा आशीर्वाद
Jharkhand Assembly Election 2019: CM ने महागठबंधन से संताल को किया सावधान, फिर से डबल इंजन की सरकार के लिए मांगा आशीर्वाद

साहिबगंज, जेएनएन। जोहार जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को साहिबगंज पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने विवेकानंद चौक (बाटा चौक) पर जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड की भाजपा सरकार के काम-काज का हिसाब दिया। कहा, डबल इंजन की सरकार की वजह से ही पिछले पांच वर्षों में राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ है। इसके बदले में मुख्यमंत्री ने जनता का आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि अगले पांच साल के लिए फिर से झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनावाएं। डबल इंजन की सरकार बनने पर देश में झारखंड नंबर वन राज्य और साहिबगंज झारखंड में नंबर वन जिला बनेगा।

शिबू, हेमंत और बाबूलाल पर साधा निशानाः झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला के लिए विपक्षी की कवायद पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा चोर-लुटेरे फिर से महागठबंधन बना रहे हैं। जनता को चोर-लुटेरो से बचकर रहने की जरूरत है। कमजोर सरकारें राज्य का विकास नहीं कर सकतीं। उन्होंने झामुमो प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झाविमो प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को निशाने पर लेते हुए कहा कि संताल परगना से तीन-तीन मुख्यमंत्री हुए लेकिन यह प्रमंडल झारखंड का सबसे पिछड़ा का पिछड़ा ही रह गया। तीनों जनता के हित छोड़कर अपना साधने में लगे रहे। कांग्रेस व झामुमो ने दुष्प्रचार कर आदिवासियों के वोट को ठगा और शासन किया।

संताल को सबसे विकसित प्रमंडल बनाने का संकल्पः मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संताल काे सबसे विकसित प्रमंडल बनाने का संकल्प लिया है। यहां आने पर उसी प्रकार का सुकून मिलता है जिस प्रकार एक बेटे को अपनी मां की गोद में मिलता है। साहिबगंज के लोगों का सौभाग्य है कि यहां 83 किलोमीटर गंगा बहती है। यहां राज्य का पहला बंदरगाह बना है। अभी एक ही पार्ट पूरा हुआ है। तीन पार्ट और बनना है। आनेवाले दो-तीन साल के अंदर हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। 500 एकड़ जमीन में इंडस्ट्रीयल हब व कार्गो सेंटर बनेगा। हर बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। यहां की जमीन को फ्री होल्ड करने की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मांग वर्षों

पुरानी है। नेता आते थे। खासमहाल कानून की समाप्ति का वायदा कर वोट ले जाते थे लेकिन करते कुछ नहीं थे। भाजपा की सरकार ने इस काले कानून को समाप्त किया। अब आप लोग निर्धारित राशि जमाकर जमीन को सदा के लिए अपने नाम करा लें। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विवेकानंद चौक (बाटा चौक) पर स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।

साहिबगंज को मिला उम्मीद से ज्यादाः स्थानीय विधायक सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि मुख्यमंत्री ने साहिबगंज को क्षमता से अधिक दिया है। यहां बंदरगाह का निर्माण हुआ है। फोरलेन सड़क बन रही है। सिवरेज का काम अंतिम चरण में है। महिला कॉलेज व पॉलिटेक्निक बन कर तैयार है। खासमहाल कानून समाप्त हुआ। ओझा ने साहिबंगज के विकास पर ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस मौके पर दुमका सांसद सुनील सोरेन, रांची सांसद संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश

उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता उर्फ पप्पू साह, भाजपा महामंत्री रामानंद साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी