Jharkhand Assembly Election 2019: शाह की हाैसलाअफजाई के बाद रघुवर जोश में, संताल फतह को दाैडा़ रहे रथ

जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के तहत अगले 24 सितंबर तक मुख्यमंत्री रघुवर दास संताल की सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में दस्तक देंगे। इस दाैरान अपनी सरकार के पांच साल के कार्यकाल का हिसाब देंगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 03:20 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 03:20 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: शाह की हाैसलाअफजाई के बाद रघुवर जोश में, संताल फतह को दाैडा़ रहे रथ
Jharkhand Assembly Election 2019: शाह की हाैसलाअफजाई के बाद रघुवर जोश में, संताल फतह को दाैडा़ रहे रथ

जामताड़ा, जेएनएन। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हाैसलाअफजाई के बाद मुख्यमंत्री रघवुर दास जोश में हैं। वह प्रमुख विपक्षी पार्टी झामुमो के गढ़ संताल परगना के चुनावी रण में रथ पर सवार होकर महारथी बनने के लिए निकल पड़े हैं। जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के तहत अगले 24 सितंबर तक मुख्यमंत्री रघुवर दास संताल के सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में दस्तक देंगे। इस दाैरान अपनी सरकार के पांच साल के कार्यकाल का हिसाब-किताब देने के साथ ही झारखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को जामताड़ा के बेना काली मैदान में पार्टी का झंडा दिखाकर जोहार जनआशीर्वाद यात्रा शुरू की। इस दाैरान शाह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में हुए विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही झारखंड को नंबर बनाने के लिए और पांच साल का समय मांगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से यात्रा शुरू की। झारखंड और प. बंगाल की सीमा स्थित मिहिजाम में रघुवर दास ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जोहार जनआशीर्वाद यात्रा पर निकलने के ओवल मैदान में रथ पर सवार हुए। उनके साथ दुमका के भाजपा सांसद सुनील सोरेन और रांची के सांसद संजय सेठ भी थे। मुख्यमंत्री ने मिहिजाम में जनसभा को संबोधित करने के बाद नाला के लिए रथ पर सवार होकर निकल पड़े।

        संताल में भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा का रूप-रेखा 19 सितंबर : मिहिजाम, बांदो, नाला यज्ञ मैदान, कुंडहित, मसलिया दलाही, मसलिया प्रोपर व दुमका गांधी मैदान। प्रत्येक स्थान पर होगा सीएम का संबोधन। रात्रि विश्राम दुमका। 20 सितंबर : शिकारीपाड़ा कॉलेज मैदान, पाकुडिय़ा चौक, बड़कियारी, महेशपुर अंबेडकर चौक, शहरग्राम, हिरणपुर-सुभाष चौक, पाकुड़ सिद्धू-कान्हू पार्क के सामने। रात्रि विश्राम पाकुड़।  21 सितंबर : आमड़ापाड़ा चौक-वाया शहरग्राम, लिट्टीपाड़ा चौक, धरमपुर मोड़ (पहाडिय़ा समाज द्वारा स्वागत), बरहेट-पेट्रोल पंप चौक सभा, पंचकठिया शहीद मैदान, बोरियो।   22 सितंबर : साहिबगंज-रेलवे मैदान सभा, बांझी, बोआरीजोर, भोरीचक, ललमटिया, महागामा, पत्थरगामा, गांधी ग्राम, गोड्डा कारगिल चौक।  23 सितंबर : पोड़ैयाहाटा ब्लॉक मैदान, हंसडीह चौक, नोनीहाट, बासुकीनाथ-नंदी चौक, फूलोझानो चौक-इंडोर स्टेडियम दुमका, महबोना, रामगढ़। रात्रि विश्राम जामताड़ा। 24 सितंबर : करमाटांड विद्यासागर जी की कर्मस्थाली 'नंदन-कानन', सारठ-बाजार चौक, सिमरामोड़, पथरोल चौक, मधुपुर, डालमिया कूप चौराहा, चांदडीह चौक, देवघर आर मित्रा।

chat bot
आपका साथी