Jharkhand Assembly Election 2019: CM रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण आज से, देखें शेड्यूल

Jharkhand Assembly Election 2019 14 को हजारीबाग से शुरू होने वाली यात्रा 23 को बगोदर में समाप्त होगी। छोटानागपुर प्रमंडल में 511 किलोमीटर की यात्रा इस चरण में होगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 08:12 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 11:59 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: CM रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण आज से, देखें शेड्यूल
Jharkhand Assembly Election 2019: CM रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण आज से, देखें शेड्यूल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 मुख्यमंत्री रघुवर दास की 'जोहर जन आशीर्वाद यात्रा' का तीसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। 14 अक्टूबर को हजारीबाग से शुरू होने वाली यात्रा 23 को बगोदर में समाप्त होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री का रथ छोटानागपुर प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों का रुख कर 511 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री संताल और कोल्हान प्रमंडल में 'जोहर जन आशीर्वाद यात्रा' के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं। 

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

14 अक्टूबर : हजारीबाग सर्किट हाउस से झुमरा होते हुए करयातपुर। बरकट्टा के पिपचो। 16 अक्टूबर : निरसा विधानसभा में जनसभा व स्वागत। सिंदरी होते हुए झरिया। 17 अक्टूबर : धनबाद, बाघमारा, टुंडी और गांडेय। गांडेय में जनसभा के बाद रांची वापसी। 20 अक्टूबर : जमुआ के रेम्बा मोड़ और कोडरमा में रोड शो। बरही में जनसभा। 21 अक्टूबर : चंदनक्यारी में रोड शो। बोकारो में जनसभा व गोमिया में स्वागत और बेरमो के बांधडीह हाई स्कूल में जनसभा।  23 अक्टूबर : गिरिडीह के पीरटांड में जनसभा व रोड शो। बगोदर बस स्टैंड पर जनसभा। राजधनवार में जनसभा।

chat bot
आपका साथी