Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, CM रघुवर ने एलईडी वाहन को किया रवाना

Jharkhand Assembly Election 2019. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जोर-शोर से जुट गई हैं। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 04:53 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 04:53 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, CM रघुवर ने एलईडी वाहन को किया रवाना
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, CM रघुवर ने एलईडी वाहन को किया रवाना

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जोर-शोर से जुट गई हैं। इसी क्रम में राज्‍य की सत्‍ताधारी पार्टी भाजपा ने गुरुवार को एलईडी प्रचार वाहन को रवाना किया। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एलईडी प्रचार वाहन को मुख्यमंत्री रघुवर दास व सह चुनाव प्रभारी नंद किशोर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन समाप्‍त हो गया है। साथ ही दूसरे चरण का नामांकन भी शुरू हो गया है। दूसरी ओर, विक्षुब्‍ध नेताओं का दल बदल का खेल जारी है। चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके प्रत्‍याशी टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है। अब प्रभार अभियान जोर पकड़ेगा। उम्‍मीदवार वोट के लिए जनता के दर पर पहुंचना शुरू करेंगे।

chat bot
आपका साथी