Jharkhand Election 2019: पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार पकड़ेगा जोर, पलामू-गुमला में अर्जुन मुंडा की जनसभा

Jharkhand Assembly Election 2019 आज से भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में जुटेंगे जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पलामू और गुमला में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 10:11 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:48 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार पकड़ेगा जोर, पलामू-गुमला में अर्जुन मुंडा की जनसभा
Jharkhand Election 2019: पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार पकड़ेगा जोर, पलामू-गुमला में अर्जुन मुंडा की जनसभा

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चनाव के पहले चरण की 14 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। धीरे-धीरे दिग्‍गजों के सियासी मैदान में आमद बढ़ने से अब प्रचार जोर पकड़ेगा। बुधवार से भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी जुटेंगे। वे पलामू और गुमला में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कोल्हान के सभी भाजपा प्रत्याशियों के साथ ओम माथुर चाईबासा में आज करेंगे बैठक

झारखंड में होने जा रहे दूसरे चरण के चुनाव को लेकर भाजपा कोल्हान में मजबूत किलेबंदी की तैयारी में जुट गयी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को चाईबासा आ रहे हैं। यहां वो कोल्हान स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में कोल्हान की सभी 14 सीटों के प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है। यह बैठक अमलाटोला में टीवीएस शोरूम के ऊपर बने सभागार में दोपहर 3 बजे शुरू होगी।

विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर भी इस बैठक में शामिल होंगे। यहां बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम झामुमो का गढ़ रहा है। 2014 के चुनाव में भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं आयी थी। पार्टी इस चुनाव में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की हर कवायद कर रही है। यही वजह है कि नामांकन खत्म होते ही कोल्हान स्तरीय पहली बैठक चाईबासा में रखी गयी है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी