Jharkhand Assembly Election 2019 : चाैथे चरण की 15 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार; दो मंत्री, 14 विधायक समेत 221 प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर

एक को छोड़कर सभी वर्तमान विधायक चुनाव लड़ रहे हैं जिनके समक्ष अपनी सीटें बचाने की चुनौती है। झरिया के विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 06:28 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:28 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : चाैथे चरण की 15 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार; दो मंत्री, 14 विधायक समेत 221 प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर
Jharkhand Assembly Election 2019 : चाैथे चरण की 15 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार; दो मंत्री, 14 विधायक समेत 221 प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Legislative Assembly Election 2019 के चाैथे चरण के लिए आज शनिवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 16 दिसंबर को कुल 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। ये सीटें झारखंड के कोयलांचल और संताल में हैं। चाैथे चरण में 15 विधानसभा सीटों पर कुल 221 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें दो मंत्री समेत 14 वर्तमान विधायकों का भाग्य तय होगा।

झारखंड विधानसभा के चाैथे चरण में धनबाद, झरिया, बाघमारा जैसी कई हॉट सीटों पर जबर्दस्त मुकाबला होने की संभावना है। चौथे दौर में एक को छोड़कर सभी वर्तमान विधायक चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके समक्ष अपनी सीटें बचाने की चुनौती है। वहीं, झरिया के वर्तमान विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इस चरण में कुल 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 22 महिलाएं हैं। चार विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। इनमें मधुपुर, चंदनकियारी, सिंदरी तथा टुंडी शामिल हैं। 59 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक 25 प्रत्याशी बोकारो तथा सबसे कम आठ निरसा में हैं। इस चरण में शनिवार शाम पांच बजे सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इनके भाग्य का होगा फैसला

मंत्री : राज पलिवार, अमर कुमार बाउरी

पूर्वी मंत्री : लालचंद महतो, अपर्णा सेनगुप्ता, उमाकांत रजक, मन्नान मल्लिक, मथुरा महतो, सुरेश पासवान, जलेश्वर महतो।

विधायक : राज पलिवार व अमर बाउरी के अलावा फूलचंद मंडल, राजकिशोर महतो, अरूप चटर्जी, नारायण दास, नागेंद्र महतो, केदार हाजरा, जयप्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार शाहाबादी, बिरंची नारायण, राज सिन्हा, ढुल्लू महतो तथा जगरनाथ महतो।  चार सीटों पर लगेंगी दो-दो ईवीएम

15 सीटों में से चार सीटों  पर मतदान के लिए दो-दो ईवीएम (बैलेट यूनिट) लगानी होंगी। इन सीटों पर 16 या इससे अधिक प्रत्याशी हैं। बता दें कि 16 या इससे अधिक प्रत्याशी होने पर दो या इससे अधिक ईवीएम लगाने पड़ते हैं।

कहां कितने प्रत्याशी

     सीट  कुल प्रत्याशी महिला निर्दल मधुपुर 13  00  01 देवघर  12  01  01 बगोदर  12  01  05 जमुआ  14  01  02 गांडेय  12  02  04 गिरिडीह  12  02  03 डुमरी  15  01  02 बोकारो  25  05  11 चंदनक्यारी  15  00  02 सिंदरी  16  00  04 निरसा  08  01  01 धनबाद 22  01  07 झरिया  17  05  05 टुंडी  13  00  04 बाघमारा 15  02  07 कुल   221  22  59

chat bot
आपका साथी