Jharkhand Election 2019: राहुल के रेप इन इंडिया बयान पर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा महिला मोर्चा, चुनावी सभा पर रोक की मांग

Jharkhand Assembly Election 2019. गोड्डा की सभा में कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:01 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 09:55 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: राहुल के रेप इन इंडिया बयान पर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा महिला मोर्चा, चुनावी सभा पर रोक की मांग
Jharkhand Election 2019: राहुल के रेप इन इंडिया बयान पर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा महिला मोर्चा, चुनावी सभा पर रोक की मांग

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गोड्डा की सभा में की गई टिप्पणी रांची से दिल्ली तक विवादों में बनी हुई है। शनिवार को राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने भी मोर्चा खोल दिया और उनकी शिकायत चुनाव आयोग के साथ-साथ राज्य महिला आयोग से भी की। बता दें कि गत 12 दिसंबर की गोड्डा की जनसभा में राहुल गांधी ने कहा था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है।

राहुल की इस टिप्पणी पर संसद में भी काफी हंगामा हुआ था। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा की गई इसी टिप्पणी को आधार बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग और महिला आयोग में शिकायत की। राहुल की टिप्पणी को महिलाओं के सम्मान से जोड़ा, यह भी कहा कि राहुल गांधी के झारखंड में चुनाव प्रचार पर रोक लगाई जाए।

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि 12 दिसंबर 2019 को गोड्डा की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने अपमानजनक और शर्मसार करने वाला बयान दिया था। कहा था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है। इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देकर उन्होंने न केवल भारत में रहने वाली माताओं, बहनों एवं बेटियों को अपमानित किया है, बल्कि पूरे भारत को विश्व पटल पर भी शर्मिंदा किया है।

इस मौके पर रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, सीमा पात्रा, रेखा केसरी, रेखा विजयवर्गीय, फरहाना खातून, पिंकी सिंह, रंजीता सिंह अनीता वर्मा, दिव्या, बीना मिश्रा, सविता मिश्रा, अनीता गुप्ता, नीलम चौबे, श्वेता सिंह, नीलम चौधरी भी उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी