Jharkhand Election 2019: अब सरयू ने हड़काया, प्रदेश भाजपा नहीं निकाल सकती मुझे; मैं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य

Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा के बागी सरयू राय ने शुक्रवार को रांची में कहा कि मैं राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य हूं प्रदेश भाजपा को निष्कासन का अधिकार नहीं है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 09:27 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: अब सरयू ने हड़काया, प्रदेश भाजपा नहीं निकाल सकती मुझे; मैं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य
Jharkhand Election 2019: अब सरयू ने हड़काया, प्रदेश भाजपा नहीं निकाल सकती मुझे; मैं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य

खास बातें

सरयू राय संताल परगना में हेमंत सोरेन के पक्ष में करेंगे कैंप 15-16 सीटों पर निपट जाएगी भाजपा, 65 प्लस के दावे पर कसा तंज सरयू ने कहा है कि बंगलुरू से ईवीएम हैकर्स के आने की सूचना, अवगत करा दिया है चुनाव आयोग को

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के बागी सरयू राय विधानसभा चुनाव के बाकी बचे दो चरण में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी में जुट गए हैैं। राय ने दावा किया है कि भाजपा राज्य में 15-16 सीटों पर निपट जाएगी। 65 प्लस का दावा करने वाली भाजपा को 65 के बाद की बची सीटें ही मिलेंगी। भाजपा से खुद के निष्कासन पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया। कहा कि वे राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं, ऐसे में उन्हें हटाने का अधिकार प्रदेश भाजपा को नहीं है। यह कार्य भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का है। राय शुक्रवार की शाम मीडिया से मुखातिब थे।

जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास के मुकाबले हार या जीत संबंधी सवाल पर उनका दावा था कि वहां सरयू राय नहीं, जनता चुनाव लड़ रही है और लोग कह रहे हैं कि जनता वहां सीट जीत रही है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी प्रहार किया। कहा कि उनके चेहरे को लेकर उनके गृह क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चा है, फिर बाहर क्या हो रहा होगा, सोचा जा सकता है। अब तो पिछली तीन चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री तक उनका नाम न लेकर मोदी और कमल के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

सरयू राय ने कहा कि वे निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। चाहे वे जीते अथवा हारें, दोनों ही परिस्थितियों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध और पर्यावरण को बचाने को लेकर संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने खुलकर उनका साथ दिया है। लिहाजा वे 17-18 दिसंबर को संताल जाएंगे और चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। हेमंत जहां कहेंगे, वहां जाएंगे। ऐेसे जरमुंडी जाने की उनकी योजना तय है। उन्होंने कहा कि कल बंगलुरू से फोन आया था। संकेत दिया गया कि इवीएम हैक करने की तैयारी की जा रही है। मैंने इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दे दी है।

chat bot
आपका साथी