Jharkhand Assembly Election 2019: राजीव प्रताप रूडी ने कहा-भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी

Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:32 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 08:32 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: राजीव प्रताप रूडी ने कहा-भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी
Jharkhand Assembly Election 2019: राजीव प्रताप रूडी ने कहा-भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने भी भाजपा के तमाम शीर्ष नेताओं की तरह पुन: भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा किया है। शनिवार को रांची में भाजपा के मीडिया सेंटर में रूडी ने 65 पार का लक्ष्य पार करने का पार्टी का दावा दोहराया। यह कहना भी नहीं भूले कि मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे।

रूडी ने कहा कि भाजपा ने ही राज्य को एक स्थिर सरकार दी और इस बार भी हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर पहले और अब भी झारखंड हमारे लिए महत्व रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड को देश का एक लाडला प्रांत मानते हैं। हमारा मानना है कि राज्य में अनंत संभावनाएं हैं। झारखंड आगे बढ़ रहा है। आदिवासी कल्याण, कृषि, आधारभूत संरचना सहित कई अन्य क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र व राज्य में एक जैसी सरकारें होती हैं, तो विकास में आसानी होती है।

उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के स्तर से अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक पर लिए गए निर्णयों का जिक्र किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी भाजपा की पहल से जोड़ा। कहा, भाजपा ऐसी पार्टी है जो नीतियों व सिद्धांतों के साथ चलती हैं, बाकी पार्टियां व्यक्ति या परिवारों के इर्द-गिर्द चलती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है और कुछ छिटपुट घटनाएं छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्ण हुआ है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी