Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की 5वीं सूची, कांके विधायक जीतू चरण का नाम कटा

Jharkhand Assembly Election 2019. भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्‍याशियों की पांच‍वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में आठ उम्‍मीदवारों के नामों का एलान किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 10:16 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 10:16 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की 5वीं सूची, कांके विधायक जीतू चरण का नाम कटा
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की 5वीं सूची, कांके विधायक जीतू चरण का नाम कटा

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्‍याशियों की पांच‍वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में आठ उम्‍मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। कांके के वर्तमान विधायक जीतू चरण का नाम कट गया है। कांके से पार्टी ने समरी लाल को उम्‍मीदवार बनाया है।

भाजपा की जारी सूची के अनुसार पाकुड़ से बेनी प्रसाद गुप्‍ता, बड़कागांव से लोकनाथ महतो को टिकट दिया गया है। रामगढ़ से रनंजय कुमार, डूमरी से प्रदीप साहू, गोमिया से लक्ष्‍मण नायक, टूंडी से विक्रम पांडेय को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है। जमशेदपुर पश्चिम से देवेंद्र सिंह को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

बता दें कि कांके विधायक जीतू चरण राम ने टिकट न कटे, इसलिए बुधवार को वे भगवान की पूजा करते नजर आए। आज ही भाजपा की ओर टिकट की घोषणा होनी तय थी, इसलिए दिनभर वे अपने टिकट को लेकर परेशान नजर आए।

chat bot
आपका साथी