Jharkhand Election 2019: डूबता जहाज पर झामुमो-भाजपा में जुबानी जंग, अपने गिरेबान में झांकें

Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा को डूबता जहाज कहने पर टीम भाजपा विपक्षी दलों पर हमलावर हाे गई है। पक्ष-विपक्ष दोनों ओर से बयानों के तीर चल रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 08:29 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:29 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: डूबता जहाज पर झामुमो-भाजपा में जुबानी जंग, अपने गिरेबान में झांकें
Jharkhand Election 2019: डूबता जहाज पर झामुमो-भाजपा में जुबानी जंग, अपने गिरेबान में झांकें

रांची, राज्य ब्यूरो। जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार के साथ-साथ बयानों के मोर्चे पर भी टीम भाजपा लगी हुई है। इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव ने झामुमो पर पलटवार किया है। झामुमो द्वारा ट्वीटर पर भाजपा को डूबता जहाज कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समीर उरांव ने कहा कि भाजपा को डूबता जहाज कहने से पहले झामुमो को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जो पार्टी अपना जनाधार नहीं बचा पा रही है उसे इस तरह की बातें शोभा नहीं देती। जनता देख रही है कि कौन डूबता जहाज है। विधानसभा चुनाव में जनता इसका माकूल जवाब देगी।

भाजपा ने अपने मोर्चों को भी बयानों के मोर्चे पर लगा दिया है। इस कड़ी में इधर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने जनजातीय समुदाय का समर्थन भाजपा का मिलने की बात कही है। उन्होंने जनजातीय समाज के लिए सरकार के स्तर से किए गए कार्यों को भी गिनाया है।

इसी प्रकार किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने किसानों के हित में सरकार के स्तर से उठाए गए कदमों की चर्चा की है। इस कड़ी में उन्होंने पीएम किसान और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के साथ-साथ राज्य के किसानों को इजरायल भेजने का जिक्र किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने चुनाव में हर जगह कमल खिलने और 65 पार के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया है।

chat bot
आपका साथी