Jharkhand Election 2019: धनुर्धर अर्जुन से नहीं उठ रहा गांडीव...सरयू में अब तलक उफान

Jharkhand Assembly Election 2019 लौहनगरी में सरयू का ऊफान आया तो उसमें बिना किसी की राय के काले-पीले भी निपटा दिए गए। लेकिन तीरंदाज से गांडीव तक नहीं उठ रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 09:12 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 05:38 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: धनुर्धर अर्जुन से नहीं उठ रहा गांडीव...सरयू में अब तलक उफान
Jharkhand Election 2019: धनुर्धर अर्जुन से नहीं उठ रहा गांडीव...सरयू में अब तलक उफान

रांची, जागरण स्‍पेशल। Jharkhand Assembly Election 2019 एक दल में राग दरबारी गाया जा रहा है। मुंह खोलकर कोई कहे या न कहे, चर्चा इस खेमे में खूब है कि वो करे तो लीला, हम करें तो पाप। छह माह पहले तीरंदाज जब खूंटी में जुटे थे तो उनका खूंटा उखाडऩे की कोशिश में बेगानों से ज्यादा अपनों ने जोर लगाया। बमुश्किल हांफते-हांफते दिल्ली पहुंचे। चर्चा आम होने पर भी नील-नल का टिकट सलामत रहा। अब जब लौहनगरी में सरयू का ऊफान आया तो उसमें बिना किसी की राय के काले-पीले भी निपटा दिए गए। सफाई का मौका तक नहीं दिया गया। तीरंदाज के करीबी निपट गए और उनसे गांडीव तक नहीं उठ रहा है।

भाजपा से अलग होकर जदयू को फायदा : संजय झा

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि भाजपा से अलग हो कर जदयू ने जहां भी चुनाव लड़ा है, वहां फायदा हुआ। यही कारण रहा कि जदयू ने नागालैंड में एक और अरुणाचल प्रदेश में सात सीटें जीतीं। अब इस अलगाव का लाभ जदयू को झारखंड में भी मिलेगा। बुधवार को बेकारबांध स्थित पार्टी कार्यालय में संजय झा ने कहा कि रघुवर दास का कार्य संतोषप्रद नहीं रहा। यही कारण है कि उनके घर में ही जनता ने उनको नकार दिया। धनबाद की भी स्थिति वैसी ही है। यहां के विधायक शहर को रोजमर्रा के जाम से मुक्ति नहीं दिला सके। जो वादे किए थे उसे पूरा करने में फेल साबित हुए। कहा कि जदयू मजबूती के साथ धनबाद जिले के तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

लक्ष्मण गिलुवा ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को दी बधाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने लोकसभा एवं राज्यसभा से नागरिकता संशोधन बिल पारित होने का स्वागत एवं अभिनंदन किया है। गिलुवा ने कहा कि भारत में रह रहे लाखों शरणार्थियों के लिए आज का दिन स्वर्णिम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संसद ने आज इतिहास रचा है। गिलुवा ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन

आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं लौह इरादे वाले गृह मंत्री अमित शाह को कोटि-कोटि बधाई और धन्यवाद। अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीडऩ के शिकार लोग भारत में सम्मान का जीवन जी सकेंगे। केंद्र सरकार ने वोट बैंक की राजनीति करने वालों को समुचित जवाब दिया है। रघुवर दास, मुख्यमंत्री

chat bot
आपका साथी