Assembly Election 2019: मिशन-65 को धार देने जामताड़ा आ रहे BJP के 'चाणक्य', जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे झंडी

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर 11 बजे जामताड़ा आएंगे। वह जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को झंडी दिखाएंगे। इस माैके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित रहेंगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 09:41 PM (IST)
Assembly Election 2019: मिशन-65 को धार देने जामताड़ा आ रहे BJP के 'चाणक्य', जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे झंडी
Assembly Election 2019: मिशन-65 को धार देने जामताड़ा आ रहे BJP के 'चाणक्य', जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे झंडी

जामताड़ा, जेएनएन। यूं तो भारत निर्वाचन आयोग ने अब तक झारखंड में विधानसभा चुनाव का एलान नहीं किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी लय में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर को झारखंड की धरती रांची से देश को तीन बड़ी पेंशन योजनओं की सौगात देने के साथ ही झारखंड के नए विधानसभा भवन और साहिबगंज मल्‍टीमॉडल पोर्ट का भी उद्घाटन कर राज्य में एक तरह से चुनावी बिगुल फूंक दिया था। अब भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह चुनावी अभियान को धार देने के लिए संताल परगना के जामताड़ा आ रहे हैं। वह भाजपा के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी जिलों की जनता तक पहुंचने की रणनीति है। इस दाैरान मुख्यमंत्री झारखंड की भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। अमित शाह दोपहर 11 बजे जामताड़ा आएंगे। वह जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को झंडी दिखाएंगे। इस माैके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास 19 से 24 सितंबर तक संताल के सभी छह जिलों की यात्रा करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन व पार्टी स्तर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल बेना मैदान समेत शहर की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पूरा मैदान भगवा ध्वज से पट चुका है। विधि व्यवस्था के मद्देनजर झारखंड के आईजी अभियान मुरारी लाल मीणा, विशेष शाखा के डीआइजी अखिलेश झा, प्रक्षेत्र के डीआइजी रंजीत कुमार समेत अन्य आला अधिकारी सोमवार शाम से ही यह कैंप किए हुए हैं। बेना मैदान में तकरीबन एक लाख लोगों के बैठने की  व्यवस्था की गई है। मुख्य मंच के अलावा डीबॉक्स के आगे तीन बड़ा-बड़ा वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है ।

इधर पूरे कार्यक्रम के प्रभारी रांची के सांसद संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, जियाडा के स्वतंत्र निदेशक सत्येंद्र कुमार कैंप किए हुए हैं। सारी तैयारियां दोनों प्रभारी अपनी देखरेख में पूरी करवा रहे हैं।

मुख्यमंत्री रघुवर दास संताल में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से क्षेत्र की सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेंगे।

chat bot
आपका साथी