Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की चौतरफा तैयारी, विपक्ष में हड़कंप

Assembly Election. मुख्यमंत्री रघुवर दास संताल में थामे हैं भाजपा के रथ की कमान तो दूसरी ओर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा कोल्हान के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 08:13 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 08:13 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की चौतरफा तैयारी, विपक्ष में हड़कंप
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की चौतरफा तैयारी, विपक्ष में हड़कंप

रांची, राज्य ब्यूरो। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यह तय हो गया है कि झारखंड में अब नवंबर-दिसंबर में ही विधानसभा चुनाव होंगे। लेकिन इस घोषणा से भाजपा की चुनावी तैयारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। भाजपा मुस्तैदी से जुटी हुई है और पार्टी की चौतरफा तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री रघुवर दास संताल में कैंप किए हुए हैं तो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन पूर्व एक ही दिन में पूरे कोल्हान को नाप, कार्यकर्ताओं में जोश भर गए।

पार्टी के मुख्य रणनीतिकार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधानसभा चुनाव के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर अपने सहयोगी सह प्रभारी नंद किशोर यादव के साथ मुख्यालय स्तर पर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं। भाजपा के चुनावी अभियान से विपक्षी खेमे में भी हड़कंप है। झामुमो छोड़कर फिलहाल भाजपा के प्रचार अभियान का कोई मुकाबला नहीं कर पा रहा है।

अमित शाह 'जोहार जन आशीर्वाद यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, रघुवर ने संभाली कमान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गत 18 सितंबर को संताल परगना के जामताड़ा से 'जोहार जन आशीर्वाद यात्रा' का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं में जोश जगाया और जन आशीर्वाद यात्रा को पूरे सूबे के लिए हरी झंडी देकर रवाना किया। रथ की कमान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संभाल रखी है। मुख्यमंत्री गत 19 सितंबर से रथ में सवार हो, जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर संताल के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ले जा रहे हैं। वे जनसभा के माध्यम से आम लोगों के साथ-साथ कार्यक्र्ताओं से भी मुखातिब हो रहे हैं। संताल में सीएम के रथ का पहिया 24 को थमेगा लेकिन इसके एक दिन बाद ही वे कोल्हान का रुख करेंगे।

कोल्हान में कार्यकर्ताओं में जोश भर गए नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 सितंबर को अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोल्हान की टीम भाजपा में जोश भर गए। चाईबासा के फुटबाल मैदान में आयोजित बूथ सह शक्ति केंद्र सम्मेलन में जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतरने के अस्त्र-शस्त्र सौंपे। केंद्र व राज्य की तमाम योजनाओं की चर्चा करने के साथ भाजपा की बढ़ती ताकत का एहसास कराया।

कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने की भी चर्चा की। जाहिर है, भाजपा विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दे बनाएगी। नड्डा सरायकेला में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में युवाओं से भी मुखातिब हुए और युवाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए सरकार के स्तर से किए जा रहे प्रयासों की चर्चा भी की। युवा वोटर भाजपा के एजेंडे में सबसे ऊपर है।

chat bot
आपका साथी